Tarot Card Rashifal (12th december): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Dec, 2023 07:13 AM

tarot card rashifal

मेष-  आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। नौकरी में उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ किसी फैमिली फंक्शन में जाने का

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। नौकरी में उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ किसी फैमिली फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा। किसी परेशानी से बाहर निकलने के लिए परिजनों का सहयोग मिलेगा। माता की सेहत में सुधार होगा।

वृष- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। निवेश के मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी। इस राशि के छात्रों  का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। लवमेट एक-दूसरे का सम्मान करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।  

मिथुन- आज मिथुन राशि वालों को पैसे के मामले में सोच-समझ कर अमल करने की जरूरत है। सरकारी कामों में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। लव लाइफ में किसी तीसरे की वजह से तनाव की स्थिति बनी रहेगी। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

कर्क- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बड़ों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। सोशल साइट पर कुछ नए दोस्त बनेंगे। घर के लिए कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। लव लाइफ को रंगीन बनाने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे। बदलते वातावरण में इम्यूनिटी बनाए रखें।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में जो भी काम मिलेगा, उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक जीवन में थोड़ी परेशानी होने के बावजूद परिजनों का सहयोग आपको आनंदित करेगा। घुटनों का दर्द बढ़ सकता है।

कन्या- आज इस राशि के लोगों को बहुत सारी नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों की अच्छी जगह पर ट्रांसफर होने की संभावना है। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में बिजी रहेंगी। भाई-बहन की तरफ से कोई महत्वपूर्ण  तोहफा मिल सकता है।  

तुला- आज तुला राशि वाले जातकों के मन मुताबिक सभी काम पूरे होंगे। इस राशि के युवा अपने करियर में कुछ सुधार करने का प्रयास करेंगे। मन में चल रही किसी परेशानी को किसी दोस्त के साथ शेयर करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल होने से अच्छा लाभ मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आपका कोई मित्र आर्थिक स्थिति को लेकर बातचीत कर सकता है।

धनु- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। इस राशि के छात्रों के करियर में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों का दिन आज अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय बिताने का मौका मिलेगा।

मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। किसी दोस्त से मिलकर नया कारोबार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। बहन के लिए अच्छे घर से रिश्ते आएंगे।

कुम्भ- आज किसी सरकारी काम को पूरा करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। आपके अच्छे व्यवहार के कारण लोग आपकी तारीफ करेंगे। जो नौकरी ढूंढ रहे हैं, उन्हें अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं। ससुराल पक्ष से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है।

मीन- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए लाभ दिलाने वाला रहने वाला है। ऑफिस के काम में आ रही समस्याओं से निपटने का हाल ढूंढ लेंगे। प्रेम जीवन में मजबूती आएगी। परिवार के साथ मिलकर मूवी देखने जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत ठीक रहेगी।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!