Tarot Card Rashifal (5th February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 04 Feb, 2025 03:39 PM

tarot card rashifal

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। व्यापार कर रहे लोग कोई नया आर्डर मिल सकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। व्यापार कर रहे लोग कोई नया आर्डर मिल सकता है। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।  

वृष - आज का दिन वृष राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिलेगा। इस राशि के छात्रों का दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बा

कर्क- आज का दिन कार्क राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बनाएंगे। ऑफिस में शत्रुओं से सावधान रहें। पैसों को सोच- समझ कर खर्च करें। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को मीटिंग के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। व्यापार के लिए समय अनुकूल रहेगा। पैसों का निवेश करते समय सावधान रहें। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। पेट के दर्द से परेशान रहेंगे।  

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। परिवार में धार्मिक कार्यों का आयोजन करवा सकते हैं। बच्चों की शिक्षा में आ रही बाधाएं खत्म हो जाएंगी। कामकाज के कारण दिन व्यस्त रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता से भरा रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई तोहफा मिलने की संभावना है।  

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। घर के वरिष्ठ लोगों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। इस राशि के युवा फालतू की बातों में समय बर्बाद न करें। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के युवा धर्म-कर्म के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार के किसी सदस्य की अचानक सेहत बिगड़ सकती है।

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए सहकर्मियों की मदद मिलेगी। घर के लिए कोई नया सामान खरीद

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। परिवार की मदद से कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। छात्रों के लिए दिन बेहतर रहेगा।  माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!