Tarot Card Rashifal (16th june): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 15 Jun, 2025 02:00 PM

tarot card rashifal

मेष: कार्यक्षेत्र अनुकूल रहेगा। आर्थिक विकास होगा। सम्मान बढ़ेगा। सहकर्मी सहयोग करेंगे। प्रोफेशनल घटनाक्रम में फंसे रहेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: कार्यक्षेत्र अनुकूल रहेगा। आर्थिक विकास होगा। सम्मान बढ़ेगा। सहकर्मी सहयोग करेंगे। प्रोफेशनल घटनाक्रम में फंसे रहेंगे। हाई प्रोफाइल लोगों संग पार्टी करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

वृष: इमोशनल इच्छाओं की पूर्ति हेतु अच्छा मौका मिलेगा। रिलेशनशिप में पार्टनर से मुलाकात सौगात लेकर आएगी। प्रेम के साथ- साथ प्रोफेशन पर भी ध्यान दें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 10: 30 से दोपहर 12:00 तक।

मिथुन: आत्मविश्वास व यश बढ़ेगा। विरोधि पक्ष कमज़ोर होंगे। विपरीत स्थितियों पर जीत मिलेगी। व्यवसाय में विस्तार होगा। पार्टनर संग रोमांटिक डेट पर जाएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग मिश्रित, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

कर्क: दिन उत्साहवर्धक है। रोजगार में तारीफ हासिल होगी। वरिष्ठ अधिकारी द्वारा पेचीदा काम मिलेगा। आसानी से तरक्की पाएंगे। जोखिम उठाने से लाभ होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

सिंह: दिन अनुकूल है। अटके हुए सरकारी काम निपटेंगे। शेयर बाजार में मुनाफे से एक्स्ट्रा इनकम होगी। जोखिम और अनिश्चितता त्यागें। शोर्टकट नुकसान देंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 03: 00 से शाम 04:30 तक।

कन्या: दिन कठिन है। व्यवसाय संबंधित प्रयास में कठिनाई आएगी। विरोधी व प्रतिद्वंदी नरम पड़ेंगे। सजग होकर सही मौके का इंतज़ार करें। मुसीबतों से बाहर निकलेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग कबूतरी, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 09: 00 से सुबह 10:30 तक।

तुला: परिजनों की डिमांड पूरी करने हेतु आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा। उलझनों के बीच में अकस्मात समस्या सुलझ जाएगी। अज्ञात कारण वश मन चिंतित रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय शाम 04: 30 से सायं 06:00 तक।

वृश्चिक: सामाजिक कार्य हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मांगलिक कार्यों हेतु योगदान देंगे। असहाय रोगी की सहायता करेंगे। सेवा का तत्काल प्रतिफल मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

धनु: दिन उपयोगी है। सरकारी या गैर-सरकारी संस्था से जुड़ेंगे। कारगर व्यक्ति से भेंट होगी। योग्य व्यक्ति समस्याओं को सुलझाएगा। जन संपर्क उपयोगी सिद्ध होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

मकर: दिन सुखद है। उत्साहवर्धक समाचार मिलेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में तरकीबें सफल होंगी। धन लाभ के योग हैं। अकस्मात व्यय से परेशानी होगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय शाम 04: 30 से सायं 06:00 तक।

कुंभ: सरकारी कार्य सफल रहेंगे। करियर में उन्नति होगी। अधिकारीगण सहयोग करेंगे। कार्यक्षेत्र से मुश्किलें हटेंगी। अल्टरनेटिव वर्क में समस्याएं आएंगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 0730 से प्रातः 09:00 तक।

मीन: कारोबार में अच्छी खबर मिलेगी। प्रयास व कठिन परिश्रम से इच्छित सफलता मिलेगी। शुभ चिंतकों का हार्दिक सहयोग बना रहेगा। गिफ्ट मिलने के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!