Tarot Card Rashifal (15th june): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 15 Jun, 2025 06:43 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई नया ऑर्डर मिल सकता है। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई नया ऑर्डर मिल सकता है। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। माता-पिता के साथ किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं।

वृष- आज का दिन अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में बिजी रहेंगी। जो लोग लंबे समय से काम की तलाश में थे, उन्हें अच्छी जॉब मिल सकती है। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। ऑफिस में काम कर रहे लोगों को परिश्रम का मनचाहा फल मिलेगा। किसी वरिष्ठ का मार्गदर्शन मिल सकता है। जो लोग सिंगल है, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। पेट दर्द से परेशान रहेंगे।

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी काम को लेकर अधिकारियों के साथ झगड़ा हो सकता है। मन को शांत रखने के लिए दोस्तों के साथ मंदिर जाएंगे। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। धन लाभ की संभावना है, लेकिन जल्दबाजी से बचें। किसी से आंख बंद करके भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। बदन दर्द से परेशान रहेंगे।

कन्या- आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। कोई नया काम शुरू करने का विचार बन सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोग किसी नई पार्टी से जुड़ सकते है। इस राशि के युवा उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे।

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद रहेगी। घर में किसी विदेशी मेहमान के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। सिंगल लोगों को अच्छे और बड़े घर से रिश्ता आ सकता है।

वृश्चिक- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बाकी दिनों के मुकाबले खास रहने वाला है। काम में मन लगेगा और आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। धन का लेन-देन सोच-समझकर करें। इस राशि के युवाओं को जीवन में कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा।

धनु- आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कोई रुका हुआ काम धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय व्यतीत करेंगे। सेहत ठीक न होने से चिड़चिड़ापन बना रहेगा।

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी पुराने से अचानक मुलाकात होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। तली-भुनी चीजों का सेवन न करें।

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं।कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है। इस राशि के छात्रों का दिन खुशनुमा रहने वाला है।

मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा होने की संभावना है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!