Tarot Card Rashifal (24th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Jun, 2025 08:38 AM

tarot card rashifal

मेष (Aries) मन की बात कहने का दिन है। कोई पुराना रिश्ता फिर से सक्रिय हो सकता है। ध्यान रखें कि जल्दबाजी में कोई वादा

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष (Aries)
मन की बात कहने का दिन है। कोई पुराना रिश्ता फिर से सक्रिय हो सकता है। ध्यान रखें कि जल्दबाजी में कोई वादा न करें। कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी।
शुभ रंग: लाल
उपाय: तुलसी के पौधे को जल अर्पित करें।

वृषभ (Taurus)
भावनाओं पर नियंत्रण रखें। किसी करीबी से मतभेद हो सकता है लेकिन बातचीत से समाधान संभव है। आर्थिक रूप से दिन स्थिर है।
शुभ रंग: सफेद
उपाय: मां लक्ष्मी के मंत्र का 11 बार जाप करें।

मिथुन (Gemini)
नई सोच का उदय होगा। कोई नया अवसर दस्तक दे सकता है, स्वागत के लिए तैयार रहें। प्रेम जीवन में हलचल संभव है।
शुभ रंग: हरा
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क (Cancer)
अतीत की यादें भारी पड़ सकती हैं। खुद को व्यस्त रखें और रचनात्मक कार्यों में लगाएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग: चांदी
उपाय: किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।

सिंह (Leo)
नेतृत्व का समय है। आप जहां कदम रखेंगे, वहां प्रभाव छोड़ेंगे। आत्मविश्वास बना रहेगा। रोमांटिक पहल करें।
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्योदय से पहले स्नान कर सूर्य को जल दें।

कन्या (Virgo)
अलग सोच से सफलता मिलेगी। घर में कुछ बदलाव संभव हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं।
शुभ रंग: बादामी
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला (Libra)
संतुलन बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होगा। भावनाएं और तर्क एक-दूसरे से टकरा सकते हैं। दिल से नहीं, दिमाग से निर्णय लें।
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक (Scorpio)
गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। सतर्क रहें और किसी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। प्रेम जीवन में स्पष्टता रखें।
शुभ रंग: गाढ़ा नीला
उपाय: केसर का तिलक करें।

धनु (Sagittarius)
यात्रा के योग बन रहे हैं। कुछ नया देखने और सीखने को मिलेगा। मन में पुराने सवालों के जवाब खुद मिलेंगे। कोई अनजान आपके दिल में जगह बनाएगा।
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं।

मकर (Capricorn)
परिश्रम रंग लाएगा। आज की मेहनत कल की सफलता बनेगी। घर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अतीत का पीछा करना भारी पड़ेगा।
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: जल में काले तिल डालकर स्नान करें।

कुंभ (Aquarius)
किसी पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। नई योजना बनाने का उत्तम समय है। वक्त और परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ रंग: आसमानी
उपाय: गरीब बच्चों को किताबें दान करें।

मीन (Pisces)
सपनों को दिशा देने का दिन है। जो मन में चल रहा है, उसे लिखें यही आपकी राह बनाएगा। किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: मोती सा सफेद
उपाय: मंदिर में चावल दान करें।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!