Tarot Card Rashifal (13th July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 12 Jul, 2025 02:00 PM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत से जुड़ी अगर कोई दिक्कत थी वो भी दूर हो जाएगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 मेष- आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत से जुड़ी अगर कोई दिक्कत थी वो भी दूर हो जाएगी।

वृषभ- आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज में स्थिरता आएगी। पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। माता-पिता के साथ बेवजह की बहस से बचें।

मिथुन- आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मानसिक रूप से हल्कापन महसूस होगा। निवेश सोच-समझकर करें। कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। व्यापार में मनचाहा मुनाफा देखने को मिलेगा।

कर्क- आज परिवार में कोई आयोजन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में किसी तीसरे व्यक्ति पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। बदलते मौसम की वजह से खान-पान का ध्यान रखें।

सिंह- आज प्राइवेट नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आत्मविश्वास से काम करेंगे तो सफलता निश्चित है। संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।

कन्या- आज मन थोड़ा विचलित रह सकता है लेकिन धैर्य से काम लेने पर स्थितियां बेहतर होंगी। खर्च पर नियंत्रण रखें। कार्य और परिवार में सहयोग रहेगा, वाहन सुख और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश के नए अवसर बनने की संभावना है ।

तुला- आज दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे। संचार माध्यम से लाभ संभव है। किसी भी जगह निवेश करने से पहले एक बार विचार-विमर्श कर लें। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक- आज कुछ बड़ा निर्णय लेने का दिन नहीं है। संयम और सतर्कता रखें। यात्रा टालना बेहतर रहेगा। व्यापार में चल रही परेशानी का भी जल्द ही अंत मिलेगा। संतान के करियर को लेकर चिंता में रह सकते हैं।

धनु- आज मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। कोई शुभ कार्य आरंभ कर सकते हैं। कोर्ट से जुड़ा कोई मामला भी हल होता हुआ दिखाई देगा। घर में माहौल काफी सकारात्मक बना रहेगा।

मकर- आज काम में एकाग्रता बढ़ेगी। नए अवसर सामने आ सकते हैं। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। यदि कोई काम रुका हुआ था तो वो भी पूरा हो जाएगा।

कुंभ- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। भाग्य पर नहीं, कर्म पर भरोसा करें। व्यर्थ की चिंता से बचें। कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। पार्टनर के साथ बढ़िया ताल-मेल बना रहेगा। कोई भी करते समय धैर्य न खोएं।

मीन- आज धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा, मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग शादी का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें खुशखबरी सुनने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ सकता है। 
 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!