Tarot Card Rashifal (7th August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 07 Aug, 2025 06:48 AM

tarot card rashifal

मेष- आज ऑफिस में अपने विरोधी से सावधान रहें। युवाओं के द्वारा लिए फैसले बहुत बढ़िया साबित होंगे। जो लोग सरकारी कर्मचारी हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज ऑफिस में अपने विरोधी से सावधान रहें। युवाओं के द्वारा लिए फैसले बहुत बढ़िया साबित होंगे। जो लोग सरकारी कर्मचारी हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। संतान की तरफ से मन खुश रहेगा। बाल झड़ना परेशान कर सकता है।

वृष- आज जीवन की बाधाओं को दूर करने के लिए किसी अनुभवी की मदद लेनी पड़ेगी। कारोबार का कोई भी फैसला शांत चित्त होकर ही लें। बेवजह के झगड़े में पड़ने से बचें। सेहत के लिहाज से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मिथुन- आज कारोबार में कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ सकता है। अचानक से धन का खर्चा बजट को बिगाड़ सकता है। भाई-बहन के साथ प्रेम-प्यार बना रहेगा। सेहत को सही रखने के लिए डॉक्टर से रूटीन चेकअप करवाते रहें।

कर्क- आज घरवालों का साथ आपको ऊंचे मुकाम तक पहुचाएंगा। व्यापार में जो भी डील हाथ में लेंगे वो पूरी हो जाएगी। बच्चों की समस्या का समाधान ढूढ़ने की कोशिश करेंगे। पार्टनर के साथ आपसी रिश्ते मजबूत होंगे।

सिंह- आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी की छोटी सी बात आपको प्रभावित कर सकती है। साझेदारी में किया गया व्यापार शुभ साबित होगा। विद्यार्थी वर्ग पूरे फोकस के साथ पढ़ाई करेंगे। मन को शांत रखने के लिए कुछ समय एकांत में जरूर बिताएं।

कन्या- आज के दिन अपने विचारों पर अमल करके बढ़िया लाभ कमाएंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की तरफ से भरपूर सुख-सुविधा मिलेगी। पार्टनर के साथ बिना वजह बहसबाजी हो सकती है। संतान की गतिविधियों पर निगरानी जरूर रखें।

तुला- आज कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। युवा वर्ग अपने व्यवहार के कारण नुकसान करवा लेंगे। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात फायदा दिलवा सकती है। पार्टनर के साथ मधुरता बढ़ेगी। पेट में गड़बड़ी रहेगी ।

वृश्चिक- आज ज्यादा से ज्यादा सामाजिक गतिविधियों में रूचि लेंगे। कोई नया व्यापार खोलने में सफल रहेंगे। अपने मन में दूसरों के लिए कोई द्वेष न रखें। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर ग़लतफहमी हो सकती है, सोच-समझ कर बोलें।

धनु- आज के दिन काम के साथ-साथ मौज-मस्ती पर भी भरपूर ध्यान देंगे। बॉस की तरफ से अपनी तारीफ सुनने को मिल सकती है। व्यापार करने वालों को कोई शुभ समाचार मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ जाएगा।

मकर- आज कोई भी काम करने से पहले उसकी अच्छी तरह से योजना बना लें। किसी दोस्त की टिपण्णी काम आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग पाकर खुद को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। खान-पान में संतुलन बनाए रखें।

कुंभ- आज अपनी बेकार की बातों पर लगाम लगाने की कोशिश करें। व्यापार में किसी से इंस्पिरेशन लेकर उनके नक्शे कदमों पर चलेंगे। पुराने कर्जों से राहत मिलने की संभावना है। घर में परिजनों का आना-जाना लगा रह सकता है।

मीन- आज घर में सकारात्मकता वाला माहौल बना रहेगा। व्यापार में कोई मनपसंद वस्तु गिफ्ट मिल सकती है। घर में धार्मिक आयोजन करवाने का प्लान बनाएंगे। युवाओं को जो काम दिया था, वो सच्चे मन के साथ उस काम को करेंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!