Edited By Sarita Thapa,Updated: 22 Jul, 2026 12:06 PM

हर रोज देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर में श्रद्धालुओं कई घंटों तक लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता है।
Tirupati Balaji Temple : हर रोज देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर में श्रद्धालुओं कई घंटों तक लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता है। श्रद्धालुओं की इसी भारी भीड़ को देखते हुए तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ने भक्तों के लिए मुफ्त भोजन की व्यवस्था को जारी कर दी है, ताकि कतारों में खड़े भक्तों को भूखा न रहना पड़े।
सामान्य दिनों में भी तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख से अधिक हो जाती है, जिस वजह से उन्हें लंबी कतारों में कई घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम सुबह 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक ऑक्टोपस बिल्डिंग से कृष्णा तेजा गेस्ट हाउस तक लगभग 3.5 किलोमीटर लंबी कतारों में अन्न प्रसाद वितरित कर रहा है। यहां हर दिन लगभग 3 लाख से अधिक भोजन, नाश्ता और गर्म पेय पदार्थों की सर्विंग्स दी जा रही हैं। दोपहर के भोजन में लगभग 1 लाख और रात के खाने में 56,000 से अधिक भक्त शामिल होते हैं।
क्यों खास है यह नई व्यवस्था?
मंदिर प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी भक्त जो भगवान के दर्शन के लिए घंटों कतार में खड़ा है, वह भूखा या प्यासा न रहे। सुबह के नाश्ते में उपमा, पोंगल से लेकर दोपहर और रात के भोजन में चावल, सांभर, रसम, सब्जी, चटनी और मीठा पोंगल पूरी शुद्धता और स्वच्छता के साथ परोसा जा रहा है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ