आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 11 Mar, 2024 08:59 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 11 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का मन और विचार बहुत चंचल होते हैं। इन लोगों के लिए

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 11 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का मन और विचार बहुत चंचल होते हैं। इन लोगों के लिए किसी एक बात किसी एक स्थान पर टिक कर रह पाना असंभव होता है। ये लोग जल की तरह चलायमान होते हैं। इन लोगों में स्थिरता का अभाव देखा गया है। मूलांक 2 वाले जातक अपने मन-मस्तिष्क के मध्य विचारों में झूलते रहते हैं। ये लोग दिल से बहुत कोमल होते हैं। मूलांक 2 वाले जातक मृदुभाषी होते हैं। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 2 वाले जातकों के मन की शक्ति बहुत मजबूत होती है। ये लोग अच्छे विचारों को बहुत जल्दी ग्रहण करते हैं। इनकी सकारात्मक कल्पनाएं अक्सर वास्तविकता का आकार लेती हैं अन्यथा जातक गलत और अनैतिक विचारों में ही घिरा रहता है और मानसिक तनाव महसूस करता है। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति बहुत मजबूत होती है। ये लोग शारीरिक मेहनत की अपेक्षा मन-मस्तिष्क से ज्यादा काम करने की सोचते हैं। मूलांक 2 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस साल नए-नए काम को अपना कर देखने की कोशिश करेंगे। इस वर्ष किसी को वायदा करते हुए सावधानी बरतें। दस्तावेजों के इस्तेमाल में भी सोच-समझ कर कार्य करें। मार्च के महीने का समय संतान पक्ष को लेकर थोड़ा चिंता में रहेगा। अप्रैल के महीने में मानसिक और शारीरिक थकान महसूस करेंगे। बेकार की चिंताएं आपको घेरे रहेंगी। मई के महीने का समय हालांकि पहले से बेहतर रहेगा। मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। अपनी जोश और ऊर्जा को एक सही मार्गदर्शन के साथ सही दिशा में लगाकर उत्तम परिणाम प्राप्त करने की कोशिश करें। जून के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। जुलाई के महीने में किसी को उधार दी हुई धन राशि वापिस मिल सकती है परंतु भावनाओं में आकर निर्णय लेने से बचें। अगस्त के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। सितंबर के महीने में विदेशी काम में निवेश करने की योजना बनाएंगे परंतु कोई भी फैसला सोच-समझ कर लेना ही बेहतर होगा। दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। अक्टूबर के महीने में व्यापार में परिवर्तन संभव है। नवंबर के महीने का समय वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि करेगा। दिसंबर के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। 

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों के लिए समय महत्वपूर्ण रहेगा। फरवरी के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। परनिंदा से परहेज करें। झूठ न बोलें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दे। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!