आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Prachi Sharma,Updated: 20 Mar, 2024 07:17 AM

todays birthday prediction

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 20 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक भावुक होते हैं। ये दूसरों के साथ भावनात्मक

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 20 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक भावुक होते हैं। ये दूसरों के साथ भावनात्मक स्तर पर बहुत जल्दी जुड़ जाते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 2 वाले जातक किसी को किसी बात के लिए न नहीं कह पाते। जिसका दूसरे लोग बहुत बार गलत फायदा उठाते हैं। लोगों के इस तरह के बर्ताव के कारण मूलांक 2 वाले जातक बहुत जल्दी आहत हो जाते हैं। इनके अवचेतन मन की शक्ति मजबूत होती है। मूलांक 2 वाले जातक कल्पनाशील एवं रचनाकार होते हैं। यदि जन्म तिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 2 वालों को एक अच्छे कवि या लेखक के रूप में उभरते हुए देखा गया है। मूलांक 2 वाले जातक बहुत मासूम होते हैं। ये लोग अपना बचपन कभी नहीं भूलते। इनके विचारों में अस्थिरता होती है। चंद्रमा की कलाओं की तरह इनके विचार, प्रवृत्ति और भावनाएं भी समय-समय पर परिवर्तित होती रहती हैं। मूलांक 2 वाले जातक स्वयं को समय और परिस्थिति के अनुसार ढालने की क्षमता रखते हैं। ये लोग कलह-क्लेश और लड़ाई-झगड़े से दूर रहना पसंद करते हैं। इन लोगों को शांतिप्रिय जीवन अच्छा लगता है। मूलांक 2 वाले जातक चंद्रमा के समान सुंदर कांति वाले होते हैं। लोग इन्हें देखना, इन से बातें करना पसंद करते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों की शिक्षा उत्तम रहती है। ये लोग जिस विषय का अध्ययन करते हैं पूरा मन लगाकर करते हैं।

PunjabKesari    Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस साल अलग-अलग काम को करके देखने की कोशिश करेंगे। संभावनाओं की सीमा बढ़ती चली जाएगी, परंतु कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लेने की कोशिश करें। मार्च के महीने के शेष दिन थोड़े सावधानी से बिताएं। कुछ परिवर्तन संभव है। मन थोड़ा विचलित रहेगा। एकाग्रता के साथ काम करने की कोशिश करें। अप्रैल के महीने में भी कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। मई के महीने में जोश और उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगे लेकिन बिना किसी मार्गदर्शन और सलाह के कोई बड़ा फैसला लेना नुकसानदायक साबित हो सकता है। जून के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। पिता की सलाह से काम पूरे होंगे। किसी नए काम में भी निवेश करने की योजना बनाएंगे। जुलाई के महीने में आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगस्त के महीने में कामकाज में तरक्की के योग बनते हैं। सेहत का ख्याल रखें। सितंबर के महीने में प्रलोभन में आकर कोई काम करने से बचें अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। सेहत का ख्याल रखें, सांसों से संबंधित परेशानी हो सकती है। अक्टूबर के महीने में मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े हुए लोगों के लिए समय थोड़ा कठिन रहेगा। नवंबर के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। दिसंबर के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। मां की सेहत का ख्याल रखें। वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय परिवर्तनशील रहेगा। कॉमर्स और ट्रेड में कुछ अहम निर्णय लेने की कोशिश करेंगे। फरवरी के महीने में निजी जीवन की तरफ ध्यान ज्यादा आकर्षित रहेगा।

PunjabKesari    Todays Birthday Prediction

उपाय: इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें। छोटी कन्याओं को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। गाय को हरा चारा खिलाएं। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में ना रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल में छाया दर्शन कर दान करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari    Todays Birthday Prediction
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!