Edited By Sarita Thapa,Updated: 01 Feb, 2026 09:03 AM

उत्तराखंड की पहाड़ियों में कड़ाके की ठंड के बीच शीतकालीन चारधाम यात्रा ने इस बार नया उत्साह जगा दिया है। आम तौर पर गर्मियों में रहने वाली भीड़ अब सर्दियों के मौसम में भी बाबा के दरबार में देखी जा रही है।
Uttarakhand Winter Chardham Yatra 2026 : उत्तराखंड की पहाड़ियों में कड़ाके की ठंड के बीच शीतकालीन चारधाम यात्रा ने इस बार नया उत्साह जगा दिया है। आम तौर पर गर्मियों में रहने वाली भीड़ अब सर्दियों के मौसम में भी बाबा के दरबार में देखी जा रही है। आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 34 हजार से अधिक श्रद्धालु देवभूमि के विभिन्न धामों और शीतकालीन गद्दिसथलों पर शीश नवा चुके हैं। इस साल शीतकालीन यात्रा को लेकर यात्रियों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।
माइनस डिग्री तापमान और बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं का आंकड़ा 34,000 के पार पहुंच गया है, जो स्थानीय पर्यटन के लिए एक शुभ संकेत है। केदारनाथ धाम के शीतकालीन पड़ाव ओंकारेश्वर मंदिर और बद्रीनाथ जी के शीतकालीन निवास नृसिंह मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। खरसाली और मुखबा जैसे शीतकालीन गद्दीस्थलों पर भी श्रद्धालुओं की आमद लगातार बढ़ रही है।
स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिला सहारा
शीतकालीन यात्रा के सफल संचालन से स्थानीय व्यापारियों, होमस्टे संचालकों और टैक्सी ड्राइवरों के चेहरे खिले हुए हैं। ऑफ-सीजन में इतनी बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के आने से उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को बड़ी मजबूती मिली है।
प्रशासनिक सतर्कता
बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने रास्तों पर पाला और बर्फ हटाने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं के रुकने और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि ठंड के कारण किसी को परेशानी न हो।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ