Heavy Rain Alert: कल से भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी, चलेगी तेज हवाएं, IMD का इन राज्यों में अलर्ट

Edited By Updated: 01 Feb, 2026 08:35 PM

heavy rain and lightning warnings from tomorrow strong winds expected imd alert

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 2 फरवरी 2026 की रात से हिमालयी राज्यों और उत्तर पश्चिम भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी, तेज हवाएं और आंधी की संभावना है। पंजाब, हरियाणा,...

नेशनल डेस्कः मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 2 फरवरी 2026 की रात से हिमालयी राज्यों और उत्तर पश्चिम भारत में मौसम अचानक बदल सकता है। भारी बारिश, बर्फबारी, तेज हवाओं और घने कोहरे की संभावना है। विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने और जरूरी एहतियात बरतने की अपील की है। कल से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। IMD ने भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इन इलाकों में तेज हवाएं 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं, जबकि झोंकों में 50 किमी/घंटा तक की रफ्तार पहुंचने की आशंका है।

बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। 2 फरवरी को मध्य महाराष्ट्र में भी तेज हवाओं और बारिश का असर देखने को मिल सकता है। वहीं 1 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

घने कोहरे का अलर्ट
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 3 फरवरी तक सुबह और रात के समय घना कोहरा रहने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 फरवरी तक कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, असम और मेघालय में 2 फरवरी तक कोहरा रह सकता है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में 3 फरवरी तक और पूर्वी राजस्थान में 3 से 5 फरवरी के बीच घना कोहरा रहने की संभावना जताई गई है।

तापमान में उतार-चढ़ाव
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री बढ़ सकता है, उसके बाद 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। महाराष्ट्र में भी अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि का अनुमान है।

दक्षिण भारत में मौसम की स्थिति
दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप के तटीय क्षेत्रों के पास केरल तट पर भी निचले ट्रोपोस्फियर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इसके अलावा कोमोरिन क्षेत्र और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिससे स्थानीय स्तर पर मौसम में बदलाव का असर देखने को मिल सकता है।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!