Shardiya Navratri 2023: कटरा में आयोजित होने जा रहा है 9 दिवसीय नवरात्रि महोत्सव

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Oct, 2023 07:34 AM

vaishno devi navratri

15 अक्टूबर 2023 से नवरात्रि का आगाज होने वाला है। मां दुर्गा से जुड़े हर छोटे-बड़े मंदिर जोरो-शोरो से तैयारी में लगे हैं। इसके चलते बता दें कि जम्मू और कश्मीर राज्य के रियासी ज़िले में स्थित धर्मनगरी कटड़ा में मां जगदंबा के लिए भव्य नवरात्रि महोत्सव का...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shardiya Navratri: 15 अक्टूबर 2023 से नवरात्रि का आगाज होने वाला है। मां दुर्गा से जुड़े हर छोटे-बड़े मंदिर जोरो-शोरो से तैयारी में लगे हैं। इसके चलते बता दें कि जम्मू और कश्मीर राज्य के रियासी ज़िले में स्थित धर्मनगरी कटड़ा में मां जगदंबा के लिए भव्य नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि ये कार्यक्रम 15 से लेकर 23 अक्टूबर तक चलेगा। कटरा के योग आश्रम ग्राउंड में  कार्यक्रम का उद्घाटन आयोजित होगा। इसके बाद शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी।

इसी के साथ श्राइन बोर्ड ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि मां की धर्मनगरी में बिजली, पानी और सुरक्षा आदि का खास इंतजाम किया जाएगा।  श्राइन बोर्ड ने आदेश देते हुआ कहा कि सारी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं ताकि भक्तों को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

These programs will be organized ये कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित
नवरात्रि के दौरान इस नौ दिवसीय कार्यक्रम में प्रभात फेरी, माता की कहानी, भक्ति गीत प्रतियोगिता, राम लीला और दंगलम जैसे बहुत से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर के दिन पद्मा सचदेव पीजी कॉलेज गांधीनगर में गरबा व डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की खास बात यह है कि विकलांग बच्चों द्वारा प्रदर्शन और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का भी प्रबंध किया जाएगा।

वर्ष 1995 में पर्यटन के साथ ही मां वैष्णो देवी की यात्रा को बढ़ाने के लिए श्राइन बोर्ड ने नवरात्रि महोत्सव की शुरुआत की थी। ये महोत्सव हर वर्ष बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें बहुत तरह के सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का बंदोवस्त किया जाता है लेकिन ज्यादा कार्यक्रम मां वैष्णो देवी पर ही आधारित होते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!