सैलेरी आते ही हो जाती है खत्म तो करें ये उपाय, रहेंगे धनवान

Edited By Jyoti,Updated: 17 Jun, 2022 11:22 AM

vastu and jyotish remedies related to salary

​​​​​​​सैलेरी एक ऐसा शब्द हैं, जिसे पाने के लिए हर वो व्यक्ति उत्सुक रहता है जो नौकरीपेशे में होता है। परंतु उत्सुक्ता निराशा में तब बदलती है जब सैलेरी आने के कुछ दिन बाद ही खत्म भी हो जाती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सैलेरी एक ऐसा शब्द हैं, जिसे पाने के लिए हर वो व्यक्ति उत्सुक रहता है जो नौकरीपेशे में होता है। परंतु उत्सुक्ता निराशा में तब बदलती है जब सैलेरी आने के कुछ दिन बाद ही खत्म भी हो जाती है। जी हां, कहीं लोगों को कहते सुना जाता है कि जितना ज्यादा उन्हें सैलेरी का इंतेजार होता है उतनी ही जल्दी सैलेरी खत्म हो जाती है। लोग चाहकर भी सेविंग आदि नहीं कर पाते। आज हम उन्हीं लोगों के लिए कुछ महत्वपूर्ण जानकारी लाएं हैं, जो सेविंग करना तो दूर कुछ दिन तक अपनी सैलेरी को रखकर आराम से खर्च भी नहीं पाते। कहने का भाव है जिनकी पास उनकी सैलेरी अधिकतर टिक नहीं पाती। तो अगर आपके साथ भी ऐसा है तो चलिए आपको बताते हैं आपकी इस समस्या का हल। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे उपाय जिसे करने वाले व्यक्ति को धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता। साथ ही साथ बताएंगे कुछ मंत्र जो चमत्कारी माने जाते हैं जिन्हें करने से कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं।

ज्योतिष शास्त्र में सूर्यदेव धन-धान्य के देवता माना जाता है। इनकी पूजा करने से धनसुख-समृद्धि, यश और वैभव को हासिल करने के लिए किया जाता है। तो अगर आप पैसों की तंगी से जूझ रहें हैं । तो आप सूर्य देव की पूजा अवश्य करें। इससे आपको ज़रूर फायदा मिलेगा। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि रविवार भगवान सूर्य का दिन है। तो अगर आप रविवार के दिन सूर्य की पूजा अराधना करते हैं।

इसके अलावा अगर आप आर्थिक परेशानियों से तंग आ गए हैं तो रविवार को रात सोते समय एक गिलास दूध भरकर अपने सिरहाने रख दें और सो जाएं। ध्यान रखें कि नींद में आपके हाथ से दूध गिरे नहीं।. अगले दिन सुबह में जब आप सोकर उठें तो नित्य क्रिया-क्रम करने के पश्चात नहा धोकर इस दूध को किसी बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें। इस उपाय को आप लगातार 21 रविवार करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक परेशानी दूर हो जाएगी और जीवन में सुख समृद्धि हासिल होगी। थोड़े ही दिनों में आपको अपने आप ही लाभ नजर आने लगेगा।

प्राचीन मान्यता है कि झाड़ू में देवी लक्ष्मी का वास होता है जो कंगाली और दरिद्रता को दूर करके घर में सुख-संपत्ति की वृद्घि करने में सहायक होती है। यही कारण है कि झाड़ू को छुपाकर रखने की बात कही जाती है और कहा जाता है कि झाड़ू को कभी पटकना नहीं चाहिए और न पैर लगाना चाहिए।  जो लोग धन संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं उन्हें किसी भी शुक्रवार के दिन एक झाड़ू ले जाकर मंदिर में दान कर देना चाहिए। झाड़ू के दान से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और आय में आने वाली बाधा दूर होती है। और घर में बरकत बनी रहती है।

यहां जानें ज्योतिष व धार्मिक शास्त्र में उल्लखित चममत्कारी मंत्र-

।। ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।

कहा जाता है इस मंत्र का जप करने से व्यक्ति को कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। इसलिए इस मंत्र का जप जरूर करना चाहिए। ध्यान रखें जप करते समय मन में किसी प्रकार का बुरा ख्याल न आने दें।


 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!