Vastu: आज ही ले आएं घर में ये चीज़ें, चमक जाएगा भाग्य

Edited By Updated: 09 Mar, 2021 02:04 PM

vastu for home plan in hindi

हर कोई अपने घर को सजाकर रखता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में साफ-सफाई तो आवश्यक होती ही है साथ ही साथ घर को सजाकर रखना भी बहुत आवश्यक होता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हर कोई अपने घर को सजाकर रखता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में साफ-सफाई तो आवश्यक होती ही है साथ ही साथ घर को सजाकर रखना भी बहुत आवश्यक होता है। इससे न केवल बाहर से आने वाला व्यक्ति आकर्षित होता है बल्कि इससे घर में वास्तु दोष पैदा होने की संभावना नहीं बनती तथा जीवन में सब मंगल होता है। मगर कुछ लोगों की इस बात की समझ नहीं होती कि वास्तु के अनुसार उन्हें अपना घर कैसे डेकोरेट करना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जिन्हें अपनाने से व्यक्ति के घर तथा जीवन मेंं पैदा वास्तु दोष दूर होता है, साथ ही साथ भाग्य चमक जाता है। 

सबसे पहले जानें वास्तु के अनुसार भाग्यवर्धक वस्तुओं के बार में जिनका घर में होना आवश्यक होता है- 
रुद्राक्ष, शंख, घंटी, स्वस्तिक का चिह्न, ऊं का लॉकेट, कलश, गंगाजल, मौली (कलाई पर बंधने वाला नाड़ा),  कमल गट्टे, तुलसी या रुद्राक्ष की माला, सालग्राम और पंच देव की पीतल की मूर्ति, तथा दीवार पर लगा प्रकृति का चित्र या हंसमुख परिवार का चित्र।

इसके अलावा घर में होने चाहिए ये पौधे-
केला, तुलसी, मनी प्लांट, अनार, पीपल, बड़, आम,  जामफल, कड़ी पत्ता, चंपा और चमेली। 

ऐसे बनाएं घर को भाग्यवर्धक- 
वास्तु के अनुसार घर का द्वार उत्तर, पश्चिम या पूर्व दिशा में होना चाहिए, ध्यान इसे हमेशा साफ-सुथरा रखें। 
घर में केवल उपयोगी वस्तुएं रखें, किसी भी तरह की अनउपयोगी वस्तु को घर में जगह न दें। 
घर के पूजा स्थल में एक साथ कई देवी और देवताओं के चित्र या मूर्तियां न रखें।
ईशान कोण हमेशा खाली रखें, संभव हो तो उसे जल का स्थान बनाएं।
घर के मुख्य द्वार पर भगवान गणेश का चित्र और दाएं-बाएं स्वस्तिक के साथ लाभ-शुभ का चिन्ह बनाएं। 
रोज़ाना सुबह और शाम घर में मधुर सुगंध और संगीत से वातावरण को अच्छा बनाएं।
रात को सोने से पहले घी में तर किया हुआ कपूर जला दें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!