Edited By Sarita Thapa,Updated: 21 Apr, 2025 03:46 PM
Vastu Tips for Gifts: किसी भी खुशी के मौके पर एक-दूसरे को कोई न कोई तोहफा जरूर दिया जाता है। तोहफा देना एक रस्म की तरह ही है, जो सदियों से चली आ रही है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vastu Tips for Gifts: किसी भी खुशी के मौके पर एक-दूसरे को कोई न कोई तोहफा जरूर दिया जाता है। तोहफा देना एक रस्म की तरह ही है, जो सदियों से चली आ रही है। किसी को तोहफा देने से न केवल खुशी मिलती है बल्कि इसके साथ-साथ जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और वो व्यक्ति आपको हमेशा के लिए याद रखता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी को दिए गए तोहफों का घर की तरक्की और सौभाग्य पर गहरा असर पड़ता है। किसी को उपहार देते समय वास्तु का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर उपहार वास्तु के हिसाब दिए जाएं तो जीवन में तरक्की, खुशहाली और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। तो आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार, किस तरह के तोहफे देने चाहिए।
लक्ष्मी जी की मूर्ति
हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी माना जाता है। इसे घर में रखने से जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहती। मां लक्ष्मी की मूर्ति को किसी को उपहार के रूप में देने भी बहुत शुभ होता है।
दीवार घड़ी
वास्तु के अनुसार, किसी को तोहफे में घड़ी देने से समय की समझ बढ़ती है और साथ ही घर के हर सदस्य की सफलता में बढ़ोतरी होती है।
लाफिंग बुद्धा
किसी को तोहफे में लाफिंग बुद्धा देना भी बहुत अच्छा विकल्प हो माना जाता है। किसी को यह तोहफा देने से जीवन में समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।
इनडोर पौधे
वास्तु के अनुसार, किसी को तोहफे के तौर पर तुलसी, मनी प्लांट, बांस का पौधा दे सकते हैं। यह पौधे उपहार में देने से मनचाही सफलता मिलती है और धन से जुड़ी समस्या दूर होती है।
पिरामिड
किसी को तोहफा देने के लिए क्रिस्टल से बने पिरामिड बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है इसे खास दिशाओं में रखने से धन, स्वास्थ्य और रिश्तों में सुधार होता है। साथ ही परिवार में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का माहौल बना रहता है।