Weekly numerology (28th august- 3rd september): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Aug, 2023 08:36 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण व्यस्त रहेंगे। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों का साथ प्राप्त होगा। बुधवार के दिन अपने अनुभव और किसी बड़े की सलाह से अपने काम पर विजय प्राप्त करेंगे। बृहस्पतिवार का दिन रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। परंतु किसी प्रलोभन में आकर कोई गलत काम करने से बचें अन्यथा परिस्थितियों विपरीत भी हो सकती हैं। सप्ताह के अंत का समय भी आपके लिए अनुकूल रहेगा। बच्चों को मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं।
उपाय:- काले और नीले रंग से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आप मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं लेकिन इसके साथ-साथ आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। बृहस्पतिवार के दिन दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। शुक्रवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। आप उत्साह में वृद्धि महसूस करेंगे। रविवार का दिन अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए शुभ रहेगा।
उपाय:- एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। बच्चों के लिए भी सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। बुधवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ है। मेहनत करके अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। बृहस्पतिवार के दिन विदेशी कम से लाभ होने की संभावना बनती है। सप्ताह के अंत का समय भी आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। रविवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ है। समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें।
उपाय:- पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कुछ नए काम की जिम्मेदारियां आपको व्यस्त रखेंगी। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी को अपशब्द न कहें। व्यापार में प्रमोशन पर ज्यादा निवेश न करें। हालांकि सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। शुक्रवार के दिन पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें।
उपाय :- शनि चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी के मंदिर में माथा टेके।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में पिता के अनुभव और सलाह से आपके कम समय से पूरे होंगे। विद्यार्थियों के लिए भी सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। बृहस्पतिवार के दिन अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए कोई शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करेंगे। किसी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। किसी नए काम के चलते जोश और उत्साह महसूस करेंगे। हालांकि बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें।
उपाय:- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। हनुमान जी को बिना चूने वाला मीठा पान चढ़ाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिलेजुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र पर ज्यादा व्यस्त होने के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। भावनात्मक स्तर पर ज्यादा सक्रिय रहेंगे। किसी काम को परफेक्शन से करने के कारण देरी का सामना करना पड़ सकता है। बेकार के वहम के चलते अपने रिश्तों में दरार उत्पन्न न होने दे। सप्ताह के अंत में कामकाज के सिलसिले में सहकर्मियों का साथ प्राप्त होगा। नकदी धन खर्च होने की संभावना बनती है। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। मां लक्ष्मी की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सरकारी काम पूरे होने के योग बनते हैं। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। ज्योतिष विद्या या अन्य किसी गुप्त विद्या को सीखने के लिए मन बना सकते हैं। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में मां के साथ कुछ अनबन होने की संभावना बनती है।
उपाय:- कानों में सोना धारण करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए बुधवार का दिन अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। बृहस्पतिवार के दिन विदेशी काम से लाभ होने के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत में परिणाम सामान्य रहेंगे। किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। परीक्षा में मेधावी मिलने के योग बनते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मानकर चलना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय:- घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको व्यस्त रखेगी। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। विदेशी आयाम को अपने काम में शामिल करने की कोशिश करेंगे। शुक्रवार के दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के अंत में विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। परीक्षा में उचित परिणाम प्राप्त होने की संभावना बनती है।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!