Weekly Tarot Horoscope (13th-19th november): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Nov, 2022 06:57 AM

weekly tarot horoscope

मेष- इस सप्ताह आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपकी साख चारों ओर फैलेगी। व्यवसाय की रुकी योजनाओं को गति मिलेगी। किसी पर

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस सप्ताह आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपकी साख चारों ओर फैलेगी। व्यवसाय की रुकी योजनाओं को गति मिलेगी। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अपनी मंजिल मिलेगी। रिश्तों में चल रही खटास को मिठास में बदलने के सभी प्रयास सफल होंगे। अपनी दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें। जीभ का स्वाद न देखें, पौष्टिक आहार लें।
उपाय- मां दुर्गा पर लाल रंग के पुष्प चढ़ाएं।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1

वृष- यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा लेकिन कोई बात अच्छे से सोच-विचार करने के बाद ही करें। विरोधियों से सतर्क रहें। अपने संबंधों पर ध्यान दें, कहीं हाथ से निकलने के बाद पछतावा न हो। उच्च पद की प्राप्ति के लिए जरूरत से अधिक मेहनत करनी होगी। व्यवसाय से जुड़े लोग किसी पर आवश्यकता से अधिक भरोसा न करें। प्रेम संबंधों की दृष्टि से ये हफ्ते प्रतिकूलता लिए हुए है। सेहत पर ध्यान दें। 
उपाय- बाहर जाने से पहले मीठा खा कर निकलें। 
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर पूर्व
शुभ अंक- 7

मिथुन- इस सप्ताह गुस्से पर नियंत्रण रखने से बहुत सारी समस्याएं आसान हो जाएंगी। सुख-सुविधाओं संबंधित वस्तुओं की प्राप्ति सरलता से कर पाएंगे। पारिवारिक मामलों में दूसरों की गलतियों पर बड़प्पन दिखाते हुए उन्हें माफ करेंगे। अनुभवी व्यक्ति की सलाह भविष्य के लिए सहायक सिद्ध होगी। नया वाहन खरीदने का मन बनाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं।
उपाय- चीटियों को चीनी मिला आटा डालें। 
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 8

कर्क- इस सप्ताह का आरंभ उन्नति कारक रहेगा लेकिन मध्यम में थोड़ा सावधान रहना होगा। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। करिअर अथवा कारोबार से जुड़ी कोई शुभ सूचना जीवन में नया मोड़ लेकर आएगी। मनचाही सफलता प्राप्त करने के लिए स्वभाव में मधुरता बनाकर रखें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी। विदेश से किसी रिश्तेदार के आने से घर-परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। 
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- दक्षिण पूर्व
शुभ अंक- 6

सिंह- आज टैरो कार्ड में धन लाभ मिलता दिख रहा है लेकिन अनावश्यक खर्चों की भरमार भी रहेगी। किसी राजनीतिक कार्य को पूरा करने में कामयाब होंगे। विरोधियों से अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। किसी को बिना मांगे सलाह देना भारी पड़ेगा। मिल बैठकर पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में कामयाब होंगे। सेहत संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, खान-पान पर ध्यान दें।
उपाय- शनिदेव को तेल अर्पित करें। 
शुभ रंग- स्लेटी 
शुभ दिशा- उत्तर पश्चिम
शुभ अंक- 9

कन्या- ये वीक मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। अपनी कार्यकुशलता से हर समस्या से पार पाने में सफल रहेंगे। कोई भी काम कल पर टालने से वो अधूरा ही रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो सप्ताह अनुकूल रहेगा। कारोबार में भी तेजी आएगी। परिवार में आपकी सूझबूझ की तारीफ होगी। सेहत पर मौसम का प्रभाव बना रहेगा।
उपाय- भगवान शिव पर जल चढ़ाएं।
शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला-  इस हफ्ते आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। अनजाने स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। सगे-संबंधियों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी। किसी नए निवेश की योजना घर के बड़ों की सलाह के बिना फाइनल न करें, धन फंस सकता है। अपने मन की बात किसी करीबी से करें, मानसिक बोझ कम होगा। जॉब वालों को तरक्की मिलती दिख रही है। स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है।
उपाय- हनुमान जी को लाल सिंदूर चढ़ाएं।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- दक्षिण पूर्व
शुभ अंक- 7

वृश्चिक- इस हफ्ते टैरो कार्ड्स में नई संपत्ति की प्राप्ति होती हुई दिख रही है। साझेदारी में कोई भी काम न करें। शत्रु चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात बहुत सारी मुश्किलें आसान करेगी। सरकारी काम अटक सकते हैं, किसी की मदद से सफलता मिलेगी। बिजनेस में सामान्य लाभ होगा लेकिन अपनी जरूरत की हर चीज को खरीदने में सशक्त रहेंगे।
उपाय- माता रानी को लाल चुन्नी भेंट करें। 
शुभ रंग- सफेद 
शुभ दिशा- दक्षिण पश्चिम
शुभ अंक- 5

धनु- इस सप्ताह सभी मामलों में एक्टिव रहेंगे। किसी बड़े लक्ष्य पर दृष्टि बनाकर रखेंगे। करीबी रिश्तेदार की शासन सत्ता का पूरा लाभ उठाएंगे। थोड़ा पैसा लगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। शान-शौकत से संबंधित कुछ वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। संतान की समस्याओं का समाधान निकालना थोड़ा पेचीदा होगा। पैरों में दर्द जैसी समस्या होने की संभावना है।
उपाय- गणेश जी को हरी दाल चढ़ाएं।
शुभ रंग- बैंगनी 
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 1

मकर- इस सप्ताह अपने रुके हुए कार्यों को समय रहते पूरा करना होगा। चापलूसों से सावधान रहें। जनकल्याण से जुड़े कार्यों में रुचि लेंगे। किसी नए व्यवसाय को चलाने की सोच सकते हैं। नए व्यक्ति पर भरोसा करना परेशानी देगा। धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बनाएंगे। परिवार से नाराज रहेंगे लेकिन किसी को दिखाएंगे नहीं। डेली रूटीन में एक्सरसाइज और योग को अपनाने का संकल्प लेंगे।
उपाय- पीपल के पेड़ पर दूध अर्पित करें। 
शुभ रंग- संतरी 
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 3

कुंभ- इस सप्ताह अपने सारे काम पूरी जिम्मेदारी से करेंगे, जिससे दबी पड़ी ऊर्जा का सही उपयोग होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। कोई भी खरीदारी बहुत ही सावधानी से करें। घर-परिवार में सबको साथ लेकर चलें, उन पर अपने फैसले न थोपें। मित्रों के साथ पिकनिक पर जाने की योजना भी बनाएंगे। शरीर को चुस्त-तंदुरुस्त बनाने में सफल रहेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। 
उपाय- गरीबों को अन्न दान करें। 
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 2

मीन- इस सप्ताह स्वभाव में सकारात्मकता और आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अधिकारियों के सामने अच्छी साख बनेगी। कानूनी मामले में चल रही सभी समस्याएं समाप्त होंगी। सरकारी संस्थाओं से लाभ मिलेगा। परिजनों से किसी रिश्तेदार को लेकर वाद-विवाद होगा। करीबी
से नजदीकियां बढ़ेंगी। विवाहेत्तर संबंध बन सकते हैं। सेहत के प्रति सचेत रहने के लिए योग और मेडिटेशन का सहारा लेंगे।
उपाय- शुक्रवार का व्रत रखें। 
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 4

नीलम
8847472411

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!