परिणीति-राघव से पहले इस कपल ने रचाई गुपचुप शादी, तस्वीरें शेयर कर फैंस को किया हैरान

Edited By suman prajapati,Updated: 13 Sep, 2023 04:53 PM

ashok selvan and keerthi pandian got married secretly

फैंस के बीच जहां परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की खबरों का बाजार गर्म है। वहीं साउथ एक्टर अशोक सेल्वन ने एक्ट्रेस कीर्ति पांडियन से गुपचुप शादी रचाकर सबको हैरान कर दिया है। शादी के बाद कपल ने अपनी वेडिंग फोटोज फैंस के साथ शेयर की है, जिसे देख...

बॉलीवुड तड़का टीम. फैंस के बीच जहां परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की खबरों का बाजार गर्म है। वहीं साउथ एक्टर अशोक सेल्वन ने एक्ट्रेस कीर्ति पांडियन से गुपचुप शादी रचाकर सबको हैरान कर दिया है। शादी के बाद कपल ने अपनी वेडिंग फोटोज फैंस के साथ शेयर की है, जिसे देख लोग काफी शॉक्ड हो रहे हैं और एक नई शुरुआत के लिए उन्हें बधाई भी दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

अशोक सेल्वन और एक्ट्रेस कीर्ति पांडियन ने 13 सितंबर को इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की फोटोज शेयर की  और कैप्शन में लिखा- 'लाल पानी की तरह मेरा दिल प्यार से मिश्रित है'। कहा जा रहा है कि कपल की शादी में बेहद करीबी लोग ही मौजूद थे। हालांकि, इस पोस्ट के साथ दोनों ने अपनी वेडिंग डेट का खुलासा नहीं किया है।

PunjabKesari


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कीर्ति और अशोक की शादी तमिल रीति रिवाजों से साथ हुई। कपल ऑफ व्हाइट आउटफिट में एक दूसरे संग ट्विनिंग किए बेहद खूबसूरत लगा। जहां कीर्ति ने ऑफ व्हाइट और गोल्ड वर्क साड़ी में दुल्हन बनीं। वहीं अशोक ऑफ व्हाइट धोती और शर्ट में परफेक्ट दिखे।

PunjabKesari

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक 17 सितंबर को कीर्ति और अशोक की ग्रैंड रिसेप्शन होने जा रही है, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।


वहीं, काम की बात करें तो अशोक सेल्वन और कीर्ति में दिनाकरन शिवलिंगम की आने वाली फिल्म 'ब्लू स्टार' में नजर आएंगे। यह पहली बार होगा जब दोनों ऑनस्क्रीन एक साथ नजर आएंगे। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!