अफगानिस्तान में  रूसी एंबेसी के बाहर आत्मघाती हमला, 2 राजनयिकों समेत 20 की मौत

Edited By Updated: 05 Sep, 2022 02:31 PM

20 dead as massive explosion rocks russian embassy in kabul

अफगानिस्तान में रूसी दूतावास के पास आत्मघाती हमले से देश की राजधानी काबुल दहल गई। काबुल स्थित दूतावास के एंट्री गेट के पास हुए धमाके में...

 काबुलः अफगानिस्तान में रूसी दूतावास के पास आत्मघाती हमले से देश की राजधानी काबुल दहल गई। काबुल स्थित दूतावास के एंट्री गेट के पास हुए धमाके में  रूस के दो राजनयिकों सहित 20 लोगों की मौत हो गई है।  

 

समाचार एजेंसी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने हमलावर को ढेर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि दूतावास के गेट पर पहुंचने से पहले ही आत्मघाती हमलावर को गोली मारकर ढेर कर दिया। रूसी दूतावास के बाहर खड़े तालिबान के सुरक्षाबलों ने हमलावर की पहचान कर ली थी। तभी उसे गोली मार दी।  

 

बता दें कि रूस उन चुनिंदा देशों में है जिसने अभी भी काबुल में दूतावास खोला हुआ है। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद ज्यादातर देश अपने दूतावासों को बंद कर चुके हैं। रूस की तरफ से तालिबान को आधिकारिक पहचान नहीं दी है। जरूरी सेवाओं की सप्लाई के लिए दोनों देशों के बीच बात चल रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!