अमेरिका में गन कल्चर हावी ! सबसे अधिक महिला खरीदार, पिछले साल बिके 4 करोड़ हथियार

Edited By Tanuja,Updated: 20 Jun, 2022 01:12 PM

40 million guns were sold in the us last year

अमेरिका में गोलीबारी की बढ़ती घटनाओं का मुख्य कारण गन कल्चर को माना जा रहा है। अमेरिका में गन कंपनियों ने पिछले बीस सालों में अपने...

वाशिंगटनः अमेरिका में गोलीबारी की बढ़ती घटनाओं का मुख्य कारण गन कल्चर को माना जा रहा है। अमेरिका में गन कंपनियों ने पिछले बीस सालों में अपने बाजार की बारीकी से छानबीन की है।  यहां आत्मरक्षा, स्वाभिमान, मर्दानगी और डर की भावनाओं को मुद्दा बनाकर गन बेची  रहा है। फायर आर्म्स इंडस्ट्री हथियारों की बिक्री बढ़ाने के लिए सालों की रिसर्च के आधार पर आबादी के खास समूहों पर फोकस करती है। साल 2000 में देश में 85 लाख फायर आर्म्स बिके थे। यह संख्या पिछले साल 3 करोड़ 89 लाख रही। सबसे अधिक गन खरीदने वाली रेस में महिलाएं सबसे आगे हैं। गन निर्माताओं, वकीलों और जनप्रतिनिधियों ने अमेरिकियों के बहुत बड़े वर्ग को भरोसा दिलाया है कि उनके पास एक गन होना चाहिए।

 

महिलाओं को प्रभावित करने के लिए  विज्ञापन
महिलाओं को प्रभावित करने के लिए लंबे समय से अभियान चलाए जा रहे हैं। 1996 में लेडीज होम जर्नल पत्रिका में एक विज्ञापन में किचन की टेबल पर एक बेरेटा हैंडगन दिखाई गई। साथ में स्लोगन था-होम ओनर्स इंश्योरेंस। 1960 से 1990 के बीच अधिकतर विज्ञापन शिकार के लिए गन के उपयोग पर केंद्रित थे। साल 2000 से आत्मरक्षा के लिए हथियार बंद होने पर जोर दिया जाने लगा है। 2019 में शिकार से संबंधित विज्ञापन केवल 10% रह गए थे। इस बदलाव के साथ सेमीऑटोमैटिक हैंडगन और एआर-15 राइफलों की बिक्री बढ़ गई। इन हथियारों का इस्तेमाल पुलिस एजेंसियां और सेना करती थी।
 

 "असली मर्द बनें" नारे का प्रचार
 2020 में रंगभेद विरोधी प्रदर्शन के दौरान रिटेनहाउस ने 2 लोगों की हत्या कर दी थी। पिछले साल नवंबर में कोर्ट ने बरी किया था। कुछ घंटे बाद फ्लोरिडा के एक गन डीलर ने असाल्ट राइफल लहराते व्यक्ति की इमेज का इस नारे के साथ प्रचार किया कि-मर्दों के बीच असली मर्द बनें। हालांकि, जब रिटेनहाउस ने 2 लोगों की हत्या की थी, उस समय वह 17 साल का था।  पिछले माह ह्यूस्टन में नेशनल राइफल एसोसिएशन के सम्मेलन में एक गन निर्माता ने एआर-15 स्टाइल की गन को बीआरओ-टायरेंट (जालिम) और बीआरओ प्रिडेटर (शिकारी) नाम से पेश किया। दर्जनों अन्य निर्माताओं, डीलरों ने इसी तरह का प्रचार किया। बार-बार सामूहिक गोलीबारी की घटनाओं ने इंडस्ट्री और उसके सहयोगियों के लिए अवसर पैदा किए हैं। 2012 मेें सेंडीहुक स्कूल हत्याकांड के बाद बंदूकों की बिक्री बहुत ज्यादा तेजी से बढ़ी है।

 

अश्वेत और महिला ग्राहकों की संख्या बहुत बढ़ी
गन इंडस्ट्री ने 2016 से अपने खरीदारों का रिकॉर्ड अच्छे से तैयार किया है। पिछले साल एक स्टडी में पाया गया कि आमतौर पर गन रखने वाले ज्यादातर लोग 40 वर्ष की आयु के गोरे पुरुष थे। उनकी प्रायोरिटी हैंडगन थी।  मार्केटिंग एजेंसी कंसील्ड कैरी एसोसिएशन के चीफ तिमोथी का कहना है, गन खरीदने वाले नए लोगों में उपनगरीय और ग्रामीण इलाकों में रहने वाला वर्ग जुड़ गया है। ऐसा नहीं है कि केवल गोरे पुरुष गनों के खरीदार हैं। अश्वेत और महिला ग्राहकों की संख्या बहुत बढ़ी है।
 
चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार करते हैं गन कल्चर को प्रमाट
 रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार नेशनल राइफल एसोसिएशन का समर्थन जुटाने की कोशिश करते हैं। रिपब्लिकन पार्टी ने गनों के पक्ष में जमकर अभियान चलाया है। दक्षिण केरोलिना से संसद का चुनाव लड़ने वाली क्रिस्टीना जेफ्री को उनके एक विज्ञापन में एके-47 राइफल के साथ दिखाया गया था। मिसौरी राज्य के गवर्नर पद के चुनाव में रिपब्लिकन एरिक ग्रीटेंस एक मशीन गन लगे वाहन पर सवार होकर ओबामा की डेमोक्रेट मशीन से लड़ने का शपथ लेते हैं। 2018 में जार्जिया गवर्नर चुनाव में ब्रायन केम्प को फायर आर्म्स से भरे कमरे में दिखाया गया था।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!