सड़क हादसे में 63 लोगों की गई जान, ओवरटेक करने के बाद हुआ दर्दनाक हादसा

Edited By Updated: 22 Oct, 2025 11:44 PM

63 tragically killed in horrific road accident in uganda

अफ्रीका के देश युगांडा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बुधवार (22 अक्टूबर, 2025) की सुबह कंपाला-गुलू हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में कम से कम 63 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में...

नेशनल डेस्क: अफ्रीका के देश युगांडा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बुधवार (22 अक्टूबर, 2025) की सुबह कंपाला-गुलू हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में कम से कम 63 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

मौत का मंजर: एक के बाद एक टकराईं गाड़ियां

यह भयानक हादसा कंपाला की राजधानी से उत्तर दिशा में स्थित गुलू शहर को जोड़ने वाले हाईवे पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बसें और चार अन्य वाहन आपस में भीषण टक्कर की चपेट में आ गए।   पुलिस के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब एक बस चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन सामने से आ रही लॉरी से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे से आ रही गाड़ियां भी एक के बाद एक भिड़ गईं, और हाईवे पर अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई।

राहत दल जुटा मौके पर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को बाहर निकालने और शवों की पहचान करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। युगांडा पुलिस ने बताया कि घायलों को पश्चिमी शहर किरयांडोंगे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कंपाला-गुलू हाईवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है ताकि राहत कार्य में बाधा न आए।

देशभर में शोक की लहर

यह हादसा युगांडा के हाल के वर्षों में सबसे भीषण सड़क दुर्घटनाओं में से एक बताया जा रहा है। 63 लोगों की मौके पर मौत और कई लोगों के घायल होने से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को सहायता देने की घोषणा की है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!