चीन में पासपोर्ट बनवाने के लिए देना होगा DNA का नमूना

Edited By Updated: 08 Jun, 2016 02:06 PM

chinese dna for passports in xinjiang

चीन के मुस्लिम बहुल क्षेत्र शिनचियांग के एक सीमावर्ती जिले के निवासियों के लिए अब पासपोर्ट आवेदन के वक्त डीएनए नमूने उपलब्ध कराना...

बीजिंग: चीन के मुस्लिम बहुल क्षेत्र शिनचियांग के एक सीमावर्ती जिले के निवासियों के लिए अब पासपोर्ट आवेदन के वक्त डीएनए नमूने उपलब्ध कराना अनिवार्य है । आधिकारिक स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी । एक जून से चीन के सुदूर उत्तरपश्चिमी यिली कजाख स्वायत्त क्षेत्र के निवासियों के लिए कुछ खास यात्रा दस्तावेज पाने हेतु आवेदन के लिए पुलिस को डीएनए नमूने, फिंगरप्रिंट, वाइसप्रिंट और ‘‘थ्री डी तस्वीर’’ देना अनिवार्य है ।

शिनचियांग के मुस्लिम उईगुर समुदाय के कई सदस्य पासपोर्ट आवेदन नामंजूर होने, संस्कृति एवं धर्म पर नियंत्रण सहित भेदभाव की शिकायत करते हैं । इसमें कहा गया कि जो लोग इन जरूरतों को पूरा नहीं कर पाएंगे उनका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। चीन ने नई नीति बनाई है । इसके तहत पासपोर्ट रिन्यू करवाने, ताइवान जाने तथा हांगकांग और मकाऊ आने जाने के लिए नियम बदले गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!