जापान में 5.4 तीव्रता का भूकंप, कई लोग घायल

Edited By Tanuja,Updated: 11 May, 2023 11:49 AM

earthquake near tokyo causes minor injuries damage

जापान की राजधानी तोक्यो तथा आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। अधिकारियों और...

टोक्योः जापान की राजधानी टोक्यो तथा आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। अधिकारियों और मीडिया ने यह जानकारी दी। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गयी और इसका केंद्र चीबा प्रांत में था। भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है।

 

जापान की क्योदो समाचार एजेंसी के अनुसार, भूकंप के कारण चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक व्यक्ति छत पर लगी लाइट गिरने से घायल हो गया। कुछ रेल सेवाओं को भी रद्द किया गया या वे विलंब से चल रही हैं। जापान भूकंप के लिहाज से दुनिया के सबसे संवेदनशील देशों में से एक है और देश में 2011 में भूकंप तथा उसके बाद आयी सुनामी में हजारों लोगों की मौत हो गयी थी। इसकी वजह से फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को भी नुकसान पहुंचा था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!