पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आंतकी हमला, 5 लोगों की मौत

Edited By Updated: 24 Jun, 2025 07:49 PM

five people killed in militant attack in pakistan s khyber pakhtunkhwa

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को एक बम निरोधक इकाई (बीडीयू) को निशाना बनाकर उग्रवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी...

Peshawar: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को एक बम निरोधक इकाई (बीडीयू) को निशाना बनाकर उग्रवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस हमले में तीन सुरक्षाकर्मी और दो महिलाओं की मौत हो गई। ये महिलाएं एक पिकअप ट्रक में यात्रा कर रही थीं।

 

हमलावरों द्वारा बम निरोधक इकाई पर की गई गोलीबारी की चपेट में आने से इन महिलाओं की मौत हुई। बम निरोधक इकाई दक्षिणी वजीरिस्तान जिले के मंडिकोल इलाके में एक सड़क से विस्फोटक हटा रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले में आठ अन्य लोग घायल भी हुए हैं। दक्षिण वजीरिस्तान के उपायुक्त नसीर खान ने कहा कि बचाव दल और लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल वाना पहुंचाया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!