ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मेक्सिकन नौसेना का जहाज, 2 की मौत 19 घायल

Edited By Updated: 18 May, 2025 12:50 PM

mexican navy ship collides with brooklyn bridge

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन ब्रिज के पास शनिवार को एक चौंकाने वाला हादसा हुआ। मेक्सिकन नौसेना का प्रशिक्षण जहाज 'कुआउटेमोक' ईस्ट रिवर से गुजरते समय पुल से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जहाज का ऊपरी हिस्सा ब्रिज से रगड़ता हुआ टूट गया और हादसे में दो...

इंटरनेशनल डेस्क: न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन ब्रिज के पास शनिवार को एक चौंकाने वाला हादसा हुआ। मेक्सिकन नौसेना का प्रशिक्षण जहाज 'कुआउटेमोक' ईस्ट रिवर से गुजरते समय पुल से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जहाज का ऊपरी हिस्सा ब्रिज से रगड़ता हुआ टूट गया और हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि जहाज के ऊपरी हिस्से पर मैक्सिको का बड़ा झंडा लगा हुआ था जो ब्रिज से टकराने के बाद नीचे गिरता है। जहाज टकराते हुए किनारे की तरफ बढ़ता है जिसे देखकर किनारे खड़े लोग घबरा कर भागने लगते हैं।

शिप में मौजूद थे 277 लोग
हादसे के वक्त 'कुआउटेमोक' जहाज में कुल 277 लोग सवार थे। ये जहाज एक प्रशिक्षण यात्रा पर था जिसमें नौसेना के कैडेट्स को समुद्री अनुभव दिया जा रहा था। यह यात्रा 6 अप्रैल को मेक्सिको के अकापुल्को बंदरगाह से शुरू हुई थी और इसका उद्देश्य 15 देशों के 22 बंदरगाहों पर रुकना था।

न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट की त्वरित कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फायर डिपार्टमेंट ने हादसे में 2 लोगों की मौत और 19 के घायल होने की पुष्टि की। न्यूयॉर्क के मेयर ने भी हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नौसेना ने दी सफाई और रोकी यात्रा
मेक्सिकन नौसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट जारी कर बताया कि उनका प्रशिक्षण जहाज ब्रुकलिन ब्रिज से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हो गया है और उसकी यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। नौसेना ने यह भी कहा कि वे सभी सवार लोगों की सुरक्षा और जहाज की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।

भावी अधिकारियों के लिए था प्रशिक्षण अभियान
मेक्सिकन नौसेना के अनुसार 'कुआउटेमोक' एक प्रशिक्षण जहाज है जो नौसेना स्कूल से पास हो चुके कैडेट्स को समुद्री अनुभव दिलाने के लिए यात्रा पर रवाना किया जाता है। इस मिशन का मकसद मेक्सिको के भावी नौसेना अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री अनुभव देना था।
इस जहाज की कुल यात्रा 254 दिनों की थी जिसमें 170 दिन समुद्र में और 84 दिन विभिन्न बंदरगाहों पर रुकने की योजना थी। यात्रा के प्रमुख पड़ावों में किंग्सटन, हवाना, कोजुमेल, न्यूयॉर्क, रेक्याविक, बोर्डो, सेंट मालो और एबरडीन शामिल थे। हादसे के बाद स्थानीय और मेक्सिकन अधिकारी संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुट गए हैं। यह स्पष्ट करने की कोशिश की जा रही है कि यह दुर्घटना मानवीय भूल से हुई या तकनीकी गड़बड़ी इसका कारण बनी। घटना के बाद से जहाज को रोक दिया गया है और सभी सवार लोगों की मदद की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!