सैनिकों का शौर्य प्रदर्शन देख किम जोंग हुए इंप्रेस, खूब बजाई ताली

Edited By Updated: 14 Oct, 2021 10:27 AM

north korean soldiers smash brick with their heads impress king jong un

उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद अमेरिका के साथ तनाव चरम पर है। उत्तर कोरिया की सेना ने अमेरिका से चल रहे तनाव के बीच अपने सुप्रीम ...

प्योंगयांगः उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद अमेरिका के साथ तनाव चरम पर है।  उत्तर कोरिया की सेना ने अमेरिका से चल रहे तनाव के बीच अपने  सुप्रीम लीडर किम जोंग उन के सामने  शक्ति प्रदर्शन किया है।  किम जोंग उन के सामने उत्तर कोरियाई सैनिकों ने मार्शल आर्ट का बेहतरीन प्रदर्शन किया। खास बात यह है कि उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने इस कार्यक्रम का लाइव टेलिकॉस्ट भी किया जिसमें उत्तर कोरियाई सैनिक हाथों और पैरों से ईंटों की बड़ी-बड़ी कतारों को तोड़ते नजर आए। इतना ही नहीं, दो कोरियाई सैनिकों ने तो अपने गलों के बीच लोहे की छड़ को फंसा उसे मोड़ दिया।

 

 सैनिकों की बहादुरी देख किम जोंग उन भी  खूब इंप्रेस हुए और खूब ताली बजाई। ईंट और टाइल्स को तोड़ने के अलावा उत्तर कोरियाई सैनिक कांच के टुकड़ों और लोहे की कीलों पर लेटे हुए दिखाई दिए। उनके शरीर पर कंक्रीट के स्लैब को रखकर हथौड़े से टुकड़े-टुकड़े भी किया गया। इस प्रोग्राम के अंत में एक सैनिक तो अपने चारों ओर लिपटी जंजीर को भी तोड़ दिया। उत्तर कोरियाई मीडिया ने कहा कि यह शक्ति प्रदर्शन दुश्मनों को दिखाने के लिए किया गया है।

 

हालांकि, कार्यक्रम में ऐसे स्टंट को घर पर दोहराने से रोकने जैसी कोई अपील नहीं की गई।  बता दें कि उत्तर कोरिया ने कुछ दिन पहले ही हाइपरसोनिक मिसाइल को टेस्ट करने का दावा किया था। इससे एक महीने पहले ही उत्तर कोरिया ने दो इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों को फायर किया था। दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका ने उत्तर कोरिया के इन मिसाइल परीक्षणों पर तीखी प्रतिक्रिया भी दी थी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!