पाकिस्तान में सेना समर्थक रैली के बीच हो गया बड़ा कांड! 1 व्यक्ति की मौत, 10 अन्य घायल

Edited By Updated: 15 May, 2025 12:58 AM

one person killed 10 injured in grenade attack on pro army rally in pakistan

दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में बुधवार को सेना समर्थक रैली में भाग लेने वालों पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध आतंकवादी ने हथगोला फेंका, जिससे कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

नेशनल डेस्क: दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में बुधवार को सेना समर्थक रैली में भाग लेने वालों पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध आतंकवादी ने हथगोला फेंका, जिससे कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस और अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्थानीय पुलिस प्रमुख मोहम्मद मलघानी ने बताया कि यह हमला बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में हुआ।

उन्होंने बताया कि लगभग 150 लोग कारों और मोटरसाइकिलों से शहर के एक हॉकी मैदान की ओर जा रहे थे, जहां भारत के खिलाफ पाकिस्तानी सेना की जवाबी कार्रवाई के पक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसी दौरन एक व्यक्ति ने उन पर हथगोला फेंका। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सरकार द्वारा आयोजित किया गया था।

सरकारी अस्पताल के प्रवक्ता वसीम बेग ने बताया कि घायलों में से कम से कम दो की हालत गंभीर है। किसी भी समूह ने तत्काल इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन बलूच लिबरेशन आर्मी पर इसका संदेह है। यह एक अलगाववादी समूह है और जो प्रांत में वर्षों से विद्रोह चला रहा है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!