लाहौर में मस्जिद के पास धमाका, 1 की मौत व 4 घायल
Edited By Tanuja,Updated: 08 Dec, 2019 01:50 PM

पाकिस्तान के लाहौर में शनिवार रात को एक धार्मिक स्थल के पास हुए धमाके में एक शख्स की मौत हो गई है ...
इस्लामाबादः पाकिस्तान के लाहौर में शनिवार रात को एक धार्मिक स्थल के पास हुए धमाके में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए । घटना को लेकर पाकिस्तान पुलिस ने कहा है कि विस्फोट की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि धमाका उस समय हुआ जब एक मस्जिद के पास प्रार्थना करने के लिए लोग इकट्ठा हुए थे।
एजाज ने कहा कि घायलों में से एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अधिकारी जुल्फिकार हमीद ने आंशका जताई है कि यह विस्फोट एयर कंडीशनर मरम्मत की दुकान के पास हुआ है ऐसे में हो सकता है कि यह एयर कंप्रेसर हो सकता है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है । बता दें कि पिछल कुछ वर्षों में लाहौर में कई धमाके देखने को मिले हैं जिसमें कई नागरिकों की जान भी जा चुकी है।
Related Story

Peru NightClub Explosion : पेरू के नाइटक्लब में जोरदार धमाका, कई लोग घायल, मची अफरा-तफरी

80 लोगों की मौत... श्रीलंका तट के पास ईरानी जहाज से टकराने से हुआ हादसा

खामेनेई की मौत बाद ईरान का गुस्सा आसमान पर, दोहा से दुबई तक धमाके ! मिसाइली हमलों से दहले...

श्रीलंका तट के पास ईरानी जहाज़ पर पनडुब्बी हमला, 78 लोग घायल व 101 लापता

दो ऑस्ट्रियन पुरुष और एक महिला! यहां की 'Triangle Marriage' ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, दहेज में...

ईरान का दुबई पर नया हमला: इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दागे ड्रोन, भारतीय समेत 4 लोग घायल (Video)

दुबई में धमाकों के बीच फंसीं ये 'मिस इंडिया', घर लौटने के लिए हो रही परेशान

ईरान हमले में एक भारतीय की मौत, ओमान तट के पास ऑयल टैंकर को बनाया निशाना

पाकिस्तान में अफगान सीमा के पास विस्फोट, मोर्टार हमले में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Iran-US War: मर्चेंट जहाजों पर हमले में 2 भारतीयों की मौत, 1 लापता, देखें VIDEO