13 'भूकंप के झटके', जहरीली हवा से चारों तरफ तबाही ही तबाही..., इस हथियार से रूस ने कीव पर किया सबसे बड़ा हमला

Edited By Updated: 04 Jul, 2025 12:01 PM

russia attacks kiev missile attack on ukraine capital

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग में एक नया मोड़ आ गया है। पहली बार रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर इतने बड़े पैमाने पर हमला किया है। सिर्फ एक मिनट में रूस ने कीव पर 10 मिसाइलें दागीं। इस हमले के चलते पूरे शहर में भूकंप जैसे 13 झटके महसूस किए गए।

नेशनल डेस्क: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग में एक नया मोड़ आ गया है। पहली बार रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर इतने बड़े पैमाने पर हमला किया है। सिर्फ एक मिनट में रूस ने कीव पर 10 मिसाइलें दागीं। इस हमले के चलते पूरे शहर में भूकंप जैसे 13 झटके महसूस किए गए। धमाकों से कीव की जमीन कांप उठी और चारों ओर आग की लपटें फैल गईं। इस हमले में रूस ने बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया। कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, ये हमला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत के कुछ घंटों बाद किया गया। इससे साफ है कि यह हमला अचानक नहीं, बल्कि एक रणनीति के तहत किया गया है। हमले की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि एक समय ऐसा भी आया जब हर 6 सेकेंड पर एक मिसाइल कीव पर गिर रही थी। रसिया टुडे की मानें तो 1 मिनट में 10 मिसाइलें दागी गईं। कुल मिलाकर 10 से ज्यादा मिसाइलें कीव पर दागी गईं।

कीव में भूकंप जैसे झटके और आग की लपटें

हमले के चलते कीव में 13 भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए। लोग अपने घरों से बाहर निकलने लगे, कुछ ने बंकरों की ओर भागना शुरू कर दिया। चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हमलों के बाद पूरे इलाके में आग की तेज लपटें देखी गईं और धुएं का गुबार छा गया।
कीव इंडिपेंडेंट के संवाददाताओं ने बताया कि हमले के बाद इलाके की हवा इतनी जहरीली हो गई कि लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें और बाहर न निकलें। अब तक की जानकारी के अनुसार, इस हमले में 19 लोग घायल हुए हैं। इन सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि कुछ लोगों की हालत गंभीर है। यूक्रेन को अमेरिका की ओर से मिल रही हथियारों की आपूर्ति हाल ही में बंद कर दी गई है। जैसे ही अमेरिका ने समर्थन कम किया, रूस ने इस मौके का फायदा उठाते हुए कीव पर सबसे बड़ा हमला कर दिया।

रूस की मंशा क्या है?

  1. रूस नहीं चाहता लंबी जंग: अब तक यूक्रेन ने रूस के 10 लाख से ज्यादा सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है। साथ ही 420 रूसी प्लेन और 340 हेलिकॉप्टर भी तबाह कर दिए हैं। इन भारी नुकसानों को देखते हुए अब रूस इस युद्ध को जल्द खत्म करना चाहता है।

  2. अमेरिकी मदद में कटौती का फायदा उठाना चाहता है रूस: अमेरिका के हाथ खींचते ही रूस ने सोचा कि यही सही समय है जब वह यूक्रेन को झटका दे सकता है।

  3. कीव को डराने की रणनीति: रूस जानता है कि कीव पर बड़ा हमला करने से यूक्रेनी सेना और जनता दोनों पर दबाव बनेगा। इसलिए उसने राजधानी को निशाना बनाया।

लोगों से क्या कहा सरकार ने?

यूक्रेन के रक्षा विभाग ने सभी नागरिकों से कहा है कि वे जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक अपने घरों की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें। धुएं और रसायनों से बचने के लिए मास्क पहनें और बिना ज़रूरत बाहर न निकलें।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!