पहले यूक्रेन को झुकाया अब अमेरिका पर दबाव, पुतिन ने सीजफायर के लिए रखी कड़ी शर्तें

Edited By Updated: 13 Mar, 2025 06:39 PM

russia lays out demands for talks with us on ukraine war

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के बाद अब अमेरिका पर दबाव बढ़ा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन ने सीजफायर के लिए कई शर्तें रखी...

Washington: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के बाद अब अमेरिका पर दबाव बढ़ा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन ने सीजफायर के लिए कई शर्तें रखी हैं, जिनमें यूक्रेन को नाटो में शामिल न करने की गारंटी और रूस द्वारा कब्जाए गए चार क्षेत्रों को मान्यता देने की मांग शामिल है।  सूत्रों के अनुसार, अमेरिका और नाटो से रूस की प्रमुख मांग यह है कि वे यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर स्थायी रोक लगाएं और पूर्वी यूरोप में अपना विस्तार न करें। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध के समाधान के लिए सऊदी अरब और तुर्की को वार्ता में शामिल करने की योजना बनाई है।  

 

 रूस की अहम मांगें 

  • - यूक्रेन को नाटो सदस्यता न मिले।  
  • - अमेरिका रूस के कब्जे वाले चार यूक्रेनी क्षेत्रों को मान्यता दे।  
  • - नाटो पूर्वी यूरोप और मध्य एशिया में विस्तार न करे।  

 

वहीं, अमेरिकी प्रशासन ने अभी तक स्पष्ट नहीं किया है कि वह रूस के साथ किन शर्तों पर सीजफायर चाहता है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप प्रशासन रूस से व्यापारिक संबंध सुधारने और यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयास में है। विश्लेषकों के अनुसार, अगर अमेरिका पुतिन की मांगों को स्वीकार करता है तो यह रूस की बड़ी कूटनीतिक जीत होगी। हालांकि, यूक्रेन अभी भी अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए संघर्षरत है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर अमेरिका और नाटो का रुख तय करेगा कि युद्ध विराम संभव होगा या नहीं।  

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!