सऊदी अरब को मिला नया धार्मिक प्रमुख: शेख सालेह बिन फौजान अल फौजान बने ग्रैंड मुफ्ती

Edited By Updated: 23 Oct, 2025 06:14 PM

saudi arabia appoints sheikh saleh bin fawzan as new grand mufti

सऊदी अरब ने शेख सालेह बिन फौजान अल फौजान को नया ग्रैंड मुफ्ती नियुक्त किया। 90 वर्षीय शेख सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार शाह सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की सिफारिश पर चुने गए। ग्रैंड मुफ्ती सुन्नी मुस्लिम जगत में सर्वोच्च धार्मिक पद है।

Dubai: सऊदी अरब ने बुधवार देर रात शेख सालेह बिन फौजान अल फौजान को देश का नया ग्रैंड मुफ्ती नियुक्त किया। ‘सऊदी प्रेस एजेंसी' के अनुसार, 90 वर्षीय शेख सालेह ने यह पदभार ग्रहण कर लिया है। खबर में बताया गया कि यह निर्णय शाह सलमान ने अपने बेटे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की सिफारिश पर लिया।

 

सऊदी अरब के अल-कासिम प्रांत में 28 सितंबर 1935 को जन्मे शेख सालेह ने अपने पिता की मृत्यु के बाद एक स्थानीय इमाम से कुरान की तालीम ली थी। सुन्नी मुस्लिमों के लिए ग्रैंड मुफ्ती दुनिया के सबसे प्रमुख इस्लामी धर्मगुरुओं में से एक हैं। सऊदी अरब में इस्लाम के प्रमुख धार्मिक स्थल मक्का और मदीना स्थित हैं और यह देश प्रतिवर्ष लाखों हज यात्रियों की मेजबानी करता है। आर्थिक रूप से सक्षम हर मुस्लिम के लिए जीवन में एक बार हज करना धार्मिक रूप से अनिवार्य होता है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!