डेनमार्क: कोपेनहेगन में कुछ ही सेकंड में बदल गए हालात, मची चीखों-पुकार...जान बचाने को भागते दिखे लोग

Edited By Updated: 04 Jul, 2022 08:59 AM

shooting in the mall of copenhagen capital of denmark

डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन के मॉल में रविवार को हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। डेनमार्क में बंदूक हिंसाए दुर्लभ ही देखी जाती हैं।

इंटरनेशनल डेस्क: डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन के मॉल में रविवार को हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। डेनमार्क में बंदूक हिंसाए दुर्लभ ही देखी जाती हैं।

PunjabKesari

घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें लोग मॉल से भागते हुए बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। डेनमार्क के प्रसारक ‘टीवी2' ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें एक व्यक्ति ‘स्ट्रेचर' पर नजर आ रहा है।

PunjabKesari

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोग शोर मचाते हुए बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे और कुछ लोग दुकानों के भीतर भी छिप गए थे। कोपेनहेगन पुलिस निरीक्षक सोरेन थॉमसन ने बताया कि मारे गए तीन लोगों में से एक व्यक्ति की उम्र 40 के आसपास थी और ‘‘दो अन्य युवा थे।'' थॉमसन ने पत्रकारों को बताया कि गोलीबारी करने वाले संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पहचान डेनमार्क के 22 वर्षीय नागरिक के तौर पर हुई है।

PunjabKesari

हमले में किसी अन्य के शामिल होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।  थॉमसन ने बताया कि अभी गोलीबारी करने की वजह पता नहीं चल पाई है। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने कहा, ‘‘हमला समझ से परे...हृदयविदारक है। हमारी सुंदर और आमतौर पर लोगों के लिए हमेशा सुरक्षित रही राजधानी में हालात कुछ ही सेकंड में बदल गए।'' 

PunjabKesari

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!