पाकिस्तान में ट्रॉली नहर में गिरने से 10 लोगों की मौत

Edited By Updated: 12 Mar, 2023 11:08 AM

tractor trolley in pakistan falls into canal 10 killed

दक्षिणी पाकिस्तान में ट्रैक्टर से खींची जा रही एक ट्रॉली के नहर में गिर जाने से 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं।...

इस्लामाबाद: दक्षिणी पाकिस्तान में ट्रैक्टर से खींची जा रही एक ट्रॉली के नहर में गिर जाने से 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह हादसा शुक्रवार रात पंजाब के डेरा गाज़ी खान जिले में हुआ। बचाव अभियान में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि ट्रॉली में 46 लोग सवार थे और वे स्थानीय दरगाह में ज़ियारत के लिए जा रहे थे।

 

अधिकारी के मुताबिक, अब तक 27 व्यक्तियों को बचाया जा चुका है जबकि नहर से 10 शव निकाले गए हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों में सात महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। नौ लोग अब भी लापता बताये गए हैं और आशंका जताई जा रही है कि मृतक संख्या बढ़ सकती है।  

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!