जेलेंस्की ने 33 रूसी व्यक्तियों और 225 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

Edited By Parveen Kumar,Updated: 02 Apr, 2023 01:15 AM

zelensky sanctions 33 russian individuals and 225 companies

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को 33 रूसी व्यक्तियों और 225 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए।

इंटरनेशनल डेस्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को 33 रूसी व्यक्तियों और 225 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए। राष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट पर व्यक्तिगत आर्थिक प्रतिबंधों और अन्य प्रतिबंधात्मक उपायों में बदलाव करते हुए यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के निर्णय पर जेलेंस्की के आदेश के अलावा रूस के 33 व्यक्तियों और 225 कंपनियों की प्रतिबंध सूची प्रकाशित की गई है।

आदेश में प्रतिबंध संपत्ति को अवरुद्ध करना, यूक्रेन से पूंजी की वापसी पर प्रतिबंध, आर्थिक और वित्तीय दायित्वों की पूर्ति के साथ-साथ प्रौद्योगिकी और बौद्धिक संपदा अधिकारों के हस्तांतरण पर प्रतिबंध शामिल हैं। यह प्रतिबंध 10 वर्ष तक प्रभावी रहेंगे।

Related Story

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!