वियतजेट की उड़ान हुई बाधित, यात्री मुंबई हवाई अड्डे पर फंसे

Edited By Updated: 26 May, 2023 01:16 PM

pti maharashtra story

मुंबई, 26 मई (भाषा) वियतजेट की एक उड़ान बाधित होने के कारण विमान के कम से कम 300 यात्री यहां फंसे हुए हैं। यह विमान वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी जा रहा था।

मुंबई, 26 मई (भाषा) वियतजेट की एक उड़ान बाधित होने के कारण विमान के कम से कम 300 यात्री यहां फंसे हुए हैं। यह विमान वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी जा रहा था।

एक यात्री के मुताबिक विमान में खराबी के कारण उन्हें करीब 10 घंटे तक शहर के हवाई अड्डे पर इंतजार करना पड़ा।

नाम न छापने की शर्त पर एक यात्री ने आरोप लगाया कि एयरलाइन ने लंबे समय तक इंतजार करने के बावजूद यात्रियों के लिए होटल में ठहरने या खाने की व्यवस्था नहीं की।

डीजीसीए के नियमों के तहत अगर किसी उड़ान में निर्धारित समय से अधिक देरी होती है, तो संबंधित एयरलाइन को यात्रियों के रहने और भोजना का इंतजाम करना होगा।

वियतजेट ने बाद में एक बयान में कहा कि ''26 मई को मुंबई (भारत) से हो ची मिन्ह सिटी के लिए उड़ान संख्या वीजे884 को स्थानीय समय के अनुसार 01:00 बजे प्रस्थान करना था, हालांकि उसे परिचालन कारणों से स्थानीय समयानुसार 20:30 बजे पुनर्निर्धारित करना पड़ा।''
कंपनी ने कहा, ''प्रभावित उड़ान के यात्रियों को एयरलाइंस की नीति के तहत मदद दी जा रही है, जिसमें होटल, भोजन, पेय और अन्य मदद शामिल हैं। इसके लिए यात्रियों को अनुरोध करना होगा।''


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!