14 वर्षीय आदिवासी लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

Edited By Updated: 15 May, 2025 05:40 PM

14 year old tribal girl gang raped police arrested 4 people

झारखंड पुलिस ने पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय आदिवासी लड़की से बलात्कार के कथित प्रयास के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की उम्र 24 से 27 साल है और...

नेशनल डेस्क. झारखंड पुलिस ने पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय आदिवासी लड़की से बलात्कार के कथित प्रयास के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की उम्र 24 से 27 साल है और उन्हें जेल भेज दिया गया है।

लेस्लीगंज के उप-संभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मनोज कुमार झा ने बताया कि पीड़िता का बयान न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करा दिया गया है और उसे मेडिकल जांच के लिए भी भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम को हुई जब लड़की अपनी चाची के घर के बाहर अपनी एक सहेली के साथ खेल रही थी। पीड़िता की चाची ने पुलिस को बताया कि अचानक दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आरोपी आए और लड़की को जबरदस्ती कुछ दूरी पर ले गए, जहां उन्होंने उससे बलात्कार करने की कोशिश की। लड़की की सहेली के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि दो भागने में सफल रहे।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फरार हुए दोनों आरोपियों को भी एक दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने बताया कि पीड़िता की चाची के बयान के आधार पर बुधवार को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि यह मामला पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!