Femina Miss India 2023: 19 साल की नंदिनी गुप्ता के सिर सजा मिस इंडिया का ताज, खूबसूरती ने जीता सबका दिल

Edited By Seema Sharma,Updated: 16 Apr, 2023 01:43 PM

19 year old nandini gupta crowned miss india

फेमिना मिस इंडिया 2023' की विनर राजस्थान की नंदिनी गुप्ता बनी हैं। नंदिनी गुप्ता के सिर पर 'मिस इंडिया' का ताज सजा है। 59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट के विनर के नाम का ऐलान शनिवार रात को किया गया।

नेशनल डेस्क: फेमिना मिस इंडिया 2023' की विनर राजस्थान की नंदिनी गुप्ता बनी हैं। नंदिनी गुप्ता के सिर पर 'मिस इंडिया' का ताज सजा है। 59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट के विनर के नाम का ऐलान शनिवार रात को किया गया। 19 साल की नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम किया। इस खास मौके पर नंदिनी को पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने ताज पहनाया। ब्लैक गाउन में  नंदिनी ने रैंप वॉक करते हुए अपनी खूबसूरती और कॉन्फिडेंस से हर किसी का दिल जीत लिया। वहीं, दिल्ली की श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर अप बनीं और मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग सेकेंड रनर-अप रहीं।

 

कौन हैं नंदिनी गुप्ता?

ब्यूटी पेजेंट में देशभर की लड़कियों ने हिस्सा लिया था लेकिन नंदिनी ने सबको पछाड़ते हुए 'खूबसूरती का ताज' अपने नाम कर लिया। महज 19 साल की उम्र में मिस इंडिया बनकर नंदिनी अब कई लड़कियों के लिए इंस्पिरेशन बन गई है। नंदिनी अब मिस वर्ल्ड के अगले सीजन में देश को रिप्रेजेंट करेंगी। नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा शहर की रहने वाली हैं और बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।

PunjabKesari

मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, नंदिनी प्रियंका चोपड़ा को अपना आइडल मानती हैं, वे एक्ट्रेस से काफी इंस्पायर हैं। फेमिना मिस इंडिया का आयोजन इस बार मणिपुर में हुआ था। मिस इंडिया 2023 इवेंट में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने धमाकेदार परफॉर्मेंस से समा बांधा। वहीं, मनीष पॉल और भूमि पेडनेकर ने शो को होस्ट किया था।

Related Story

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!