8 वर्षीय छात्र ईश्वर बना ‘ब्रिटिश इंडियन ऑफ दी ईयर’

Edited By Updated: 16 Jul, 2018 12:53 PM

8 year old ishwar sharma named  british indian of the year

भारतीय मूल के एक आठ वर्षीय छात्र को ‘ब्रिटिश इंडियन ऑफ दी ईयर’ पुरस्कार से नवाजा गया है। वह अंडर-11 ब्रिटिश राष्ट्रीय योग चैंपियन का विजेता है। ईश्वर शर्मा  ने व्यक्तिगत और कलात्मक दोनों योग में कई सम्मान हासिल किए हैं। पिछले महीने उसने कनाडा के...

बर्मिंघमः भारतीय मूल के एक आठ वर्षीय छात्र को ‘ब्रिटिश इंडियन ऑफ दी ईयर’ पुरस्कार से नवाजा गया है। वह अंडर-11 ब्रिटिश राष्ट्रीय योग चैंपियन का विजेता है। ईश्वर शर्मा  ने व्यक्तिगत और कलात्मक दोनों योग में कई सम्मान हासिल किए हैं। पिछले महीने उसने कनाडा के विन्निपेग में आयोजित ‘वर्ल्ड स्टुडेंट गेम्स - 2018’ में ग्रेट ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था।

PunjabKesari

इस हफ्ते बर्मिंघम में आयोजित छठे वार्षिक सम्मान समारोह में ईश्वर को युवा विजेता श्रेणी में ‘ब्रिटिश इंडियन ऑफ द ईयर’ से सम्मानित किया गया। ईश्वर के पिता विश्वनाथ ने कहा कि उसकी उपलब्धियों पर हमें गर्व है। उसने बेहतरीन अकादमिक प्रदर्शन किया है। हम चाहते हैं कि वह अपनी जीवनशैली और आदतों से बड़ों और बच्चों को प्रेरित करे।
PunjabKesariकेंट के सेंट माइकल्स प्रीप्रेटरी स्कूल में पढ़ने वाले ईश्वर ने कहा, ‘मेरा मानना है कि मैं किसी और के बजाय खुद से मुकाबला कर रहा हूं। यह हर मुश्किल को आसान करने के लिए मुझे चुनौती देता है। मैं हमेशा योग का छात्र रहूंगा। मैं अपने शिक्षकों का आभारी हूमैसूर से संबंध रखने वाले ईश्वर समय-समय पर मैसूर आकर भी योग का प्रशिक्षण लेते हैं।PunjabKesari मैसूर को प्रतिष्ठित योग गुरुओं का गढ़ कहा जाता है। ईश्वर  100 से अधिक आयोजनों में योग का प्रदर्शन कर चुका है। उसे वेद और गीता के 50 श्लोक कंठस्थ है। मई में तुर्की में हुए यूरो एशियन योग चैंपियनशिप में ईश्वर ने स्वर्ण पदक जीता था।
दूसरों की मदद के लिए कोष जुटाने को ईश्वर कई बार योग प्रदर्शन  कर चुका है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!