पत्नी की हत्या की रची खौफनाक साजिश, सुपारी देकर पति ने कराया मर्डर, दो शूटर नोएडा से गिरफ्तार

Edited By Updated: 25 May, 2025 06:19 AM

a horrifying conspiracy was hatched to murder the wife

नवी मुंबई में एक महिला की हत्या में कथित रूप से शामिल दो लोगों को विशेष कार्य बल (एसटीएफ), नोएडा इकाई ने शनिवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एसटीएफ ने कहा कि आरोपी सुखप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह, हरियाणा के फतेहाबाद के निवासी हैं,...

नेशनल डेस्कः नवी मुंबई में एक महिला की हत्या में कथित रूप से शामिल दो लोगों को विशेष कार्य बल (एसटीएफ), नोएडा इकाई ने शनिवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एसटीएफ ने कहा कि आरोपी सुखप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह, हरियाणा के फतेहाबाद के निवासी हैं, जिन्हें गौतम बुद्ध नगर के सूरजपुर इलाके में घंटा गोल चक्कर से पकड़ा गया। 

एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, हत्या के संबंध में नवी मुंबई के एनआरआई सागरी थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या के लिए सजा) और 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तब से दोनों फरार थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ फील्ड यूनिट, नोएडा) राज कुमार मिश्रा ने कहा कि पूछताछ के दौरान सुखप्रीत (24) ने पुलिस को बताया कि वह 12वीं पास करने के बाद मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई गया था। 

मिश्रा ने कहा कि सुखप्रीत अपने मामा के बेटे गुरप्रीत के साथ रह रहा था, जहां उनकी मुलाकात गाजियाबाद की एक महिला से हुई, जिसका नवी मुंबई में सैलून था। उन्होंने बताया कि सैलून मालिक ने कथित तौर पर दोनों को एक अन्य महिला की हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि हत्या की साजिश मृत महिला के पति के इशारे पर रची गई थी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!