इफ्तारी के दौरान फल बांटने को लेकर हुआ विवाद, फिर चाकू से किया हमला, हुई मौत

Edited By Updated: 01 Apr, 2025 01:39 AM

a young man was killed in a dispute over distribution of fruits during iftari

पश्चिमी मुंबई के ओशिवारा में इफ्तारी के दौरान फल वितरण को लेकर हुए विवाद में 20 वर्षीय एक युवक की हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार शाम जोगेश्वरी पश्चिम में हुई और मृतक की पहचान मोहम्मद...

नेशनल डेस्क : पश्चिमी मुंबई के ओशिवारा में इफ्तारी के दौरान फल वितरण को लेकर हुए विवाद में 20 वर्षीय एक युवक की हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार शाम जोगेश्वरी पश्चिम में हुई और मृतक की पहचान मोहम्मद कैफ रहीम शेख के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि जफर फिरोज खान (22) और उसके साथियों ने शेख पर हमला किया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘विवाद के दौरान शेख ने खान को थप्पड़ मार दिया था। दोनों बच्चों के कपड़े बनाने वाली एक दुकान में काम करते थे। खान बाद में अपने दोस्तों के साथ लौटा और शेख पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।''

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!