आप नेता सत्येंद्र जैन की बिगड़ी हालत, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे गए, DDU से LNJP अस्पताल में किया शिफ्ट

Edited By Updated: 25 May, 2023 12:26 PM

aap leader satyendar jain deen dayal upadhyay hospital tihar jail

आप नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को एक बार फिर से  अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल, आज सुबह उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया ता जिसके बाद उनकी वहां अचानक तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते अब दिल्ली के एलएनजेपी...

नेशनल डेस्क:  आप नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को एक बार फिर से  अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल, आज सुबह उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया ता जिसके बाद उनकी वहां अचानक तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते अब दिल्ली के एलएनजेपी हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया है. जहां उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

बता दें कि इससे पहले पार्टी ने कहा कि  सत्येंद्र जैन को चक्कर आने के कारण तिहाड़ जेल में गिर जाने के बाद गुरुवार को यहां दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मई में मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के बाद से जैन जेल में बंद हैं।

आम आदमी पार्टी ने कहा, सत्येंद्र जैन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तिहाड़ जेल के बाथरूम में चक्कर आने के कारण वह गिर गए। इससे पहले भी सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिरे थे और उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। सोमवार को जैन की तबीयत खराब होने पर उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!