मुंबई के छत्रपती शिवाजी एयरपोर्ट पर आया धमकी भरा फोन...बढ़ाई गई सुरक्षा, अलर्ट मोड पर सभी एजेंसियां

Edited By Updated: 07 Feb, 2023 01:17 PM

alert after threat of attack on mumbai s international airport

मुंबई के छत्रपती शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हमले की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। एजेंसियां ने एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हमले को लेकर धमकी भर कॉल आने के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई। एजेंसियां ने एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुंबई पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम को धमकी भरे कॉल आने के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मुंबई पुलिस और अन्य एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि कॉलर ने अपना परिचय इरफान अहमद शेख और आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के सदस्य के रूप में दी है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। इस बीच, मुंबई पुलिस को शनिवार को ट्विटर पर एक संदेश मिला जिसमें लिखा था कि कुछ लोग 26/11 जैसे आतंकवादी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!