बॉलीवुड में पसरा मातम, कपूर खानदान में इस शख्स का हुआ निधन

Edited By Updated: 02 May, 2025 07:06 PM

anil kapoor s mother passed away

बॉलीवुड के जाने-माने भाई अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर के लिए एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। उनकी मां निर्मल कपूर का निधन हो गया है।

नेशनल डेस्क: बॉलीवुड के जाने-माने भाई अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर के लिए एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। उनकी मां निर्मल कपूर का निधन हो गया है। तीनों अपने माता-पिता से बहुत जुड़ाव रखते थे, और अब मां के निधन से परिवार में गहरा दुख है। यह खबर फैंस के लिए भी चौंकाने वाली है।

निर्मल कपूर 90 साल की थीं। 2 मई की शाम उनका निधन हुआ। पिछले एक हफ्ते से वो मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थीं। हालांकि अभी तक कपूर परिवार की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है।

अनिल कपूर ने मनाया था 90वां जन्मदिन

पिछले साल 27 सितंबर को अनिल कपूर ने अपनी मां के 90वें जन्मदिन पर कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में अनिल, बोनी और संजय कपूर के साथ पूरा परिवार नजर आ रहा था। उनकी पत्नियां और बच्चे भी साथ थे। यह पल बेहद खुशियों से भरा था।

2011 में पिता का हुआ था निधन

कपूर परिवार ने इससे पहले साल 2011 में पिता सुरिंदर कपूर को खोया था, और अब मां भी इस दुनिया को छोड़ गईं। सुरिंदर कपूर ने अपनी पत्नी निर्मल के साथ मिलकर अपने तीनों बेटों को इस मुकाम तक पहुंचाया था। एक समय था जब ये परिवार अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के गैराज में रहा करता था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!