भारत सरकार का बड़ा फैसला, बांग्लादेश से आने वाले रेडीमेड कपड़ों समेत कई चीजों पर लगाई पाबंदी

Edited By Updated: 17 May, 2025 10:05 PM

ban imposed on many things including readymade clothes coming from bangladesh

भारत ने बांग्लादेश से आने वाले रेडीमेड कपड़ों के आयात को अब सिर्फ कोलकाता और न्हावा शेवा बंदरगाहों तक सीमित कर दिया है। इसके अलावा, भारत ने पूर्वोत्तर राज्यों की 11 ज़मीनी सीमा चौकियों से कई उपभोक्ता वस्तुओं के आयात पर भी रोक लगा दी है।

नेशनल डेस्क: भारत ने बांग्लादेश से आने वाले रेडीमेड कपड़ों के आयात को अब सिर्फ कोलकाता और न्हावा शेवा बंदरगाहों तक सीमित कर दिया है। इसके अलावा, भारत ने पूर्वोत्तर राज्यों की 11 ज़मीनी सीमा चौकियों से कई उपभोक्ता वस्तुओं के आयात पर भी रोक लगा दी है। यह फैसला बांग्लादेश की ओर से भारतीय सामानों पर लगाए गए प्रतिबंधों के जवाब में लिया गया है। बांग्लादेश ने भारत के कई सीमावर्ती ज़िलों में भारतीय सामानों के आयात पर रोक लगा रखी है।

किन चीज़ों पर लगी है रोक?

अब बांग्लादेश से आने वाले रेडीमेड कपड़े, प्लास्टिक और पीवीसी से बनी चीजें, लकड़ी का फर्नीचर, जूस और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, बेकरी प्रोडक्ट्स और सूती धागों का कचरा आदि सामान पूर्वोत्तर के इन राज्यों की ज़मीनी चौकियों से आयात नहीं हो सकेंगे:

मेघालय, असम, त्रिपुरा, मिजोरम, पश्चिम बंगाल के फुलबाड़ी और चंगराबांधा

यह फैसला क्यों लिया गया?

भारत का कहना है कि उसने अब तक बांग्लादेश को सभी ज़मीनी और समुद्री मार्गों से सामान भेजने की आज़ादी दी थी। लेकिन बांग्लादेश ने भारत से आने वाले सामानों पर कई सीमाओं पर रोक लगाई, खासकर पूर्वोत्तर राज्यों से लगती सीमाओं पर।

इस फैसले का असर क्या होगा?

बांग्लादेश हर साल भारत को लगभग 700 मिलियन डॉलर के रेडीमेड कपड़े भेजता है। इनमें से 93% कपड़े ज़मीनी सीमा चौकियों से आते हैं। अब इनका आयात सिर्फ कोलकाता और न्हावा शेवा बंदरगाहों से ही होगा, जिससे बांग्लादेश के व्यापार पर असर पड़ सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!