दिल्ली में साफ पानी और स्वच्छ यमुना के लिए बड़ा कदम, 50 करोड़ तक के परियोजनाओं की मंजूरी

Edited By Updated: 05 Jul, 2025 09:31 PM

big step for clean water and clean yamuna in delhi

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में यमुना की सफाई और पेयजल आपूर्ति को लेकर एक अहम निर्णय लिया है। अब दिल्ली जल बोर्ड को अपनी परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए कैबिनेट की अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी। यह कदम जल बोर्ड को अधिक...

National Desk : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में यमुना की सफाई और पेयजल आपूर्ति को लेकर एक अहम निर्णय लिया है। अब दिल्ली जल बोर्ड को अपनी परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए कैबिनेट की अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी। यह कदम जल बोर्ड को अधिक स्वायत्तता और दायित्व प्रदान करेगा, जिससे परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।

50 करोड़ तक की परियोजनाओं को मिलेगी सीधी मंजूरी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि अब जल बोर्ड 50 करोड़ रुपए तक की परियोजनाओं को खुद ही स्वीकृत कर सकेगा और उन्हें लागू भी कर पाएगा। इसी तरह जल बोर्ड के अध्यक्ष को 50 करोड़, सीईओ को 25 करोड़ और अन्य अधिकारियों को भी वित्तीय अधिकार दिए गए हैं, ताकि योजनाओं को फुर्ती और पारदर्शिता के साथ लागू किया जा सके। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के कारण जल आपूर्ति और यमुना सफाई से जुड़े कार्य ठप पड़ गए थे, लेकिन अब नई सरकार की सक्रियता से इन योजनाओं में तेजी लाई जा रही है।

नालों और यमुना की सफाई में मिलेगी गति
सीएम रेखा गुप्ता ने इस फैसले को जनहित में लिया गया बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि अब शासन परिणाम-उन्मुख होगा और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। यमुना में गिरने वाले नालों की सफाई, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP), डीसिल्टिंग, पाइपलाइन और बूस्टिंग स्टेशन जैसी परियोजनाएं अब तेज़ी से आगे बढ़ेंगी।

यमुना सफाई का पहला चरण जल्द शुरू
जल बोर्ड अब यमुना सफाई को नए सिरे से शुरू करने की तैयारी में है। पहले चरण में यमुना में गिरने वाले गंदे पानी के स्रोतों को बंद किया जाएगा, ताकि नदी को दोबारा प्रदूषित होने से रोका जा सके। इसके बाद यमुना की वास्तविक सफाई की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसे मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति और जनहित में लिया गया साहसी फैसला बताया, जो दिल्ली के नागरिकों को साफ पानी और स्वच्छ यमुना की ओर ले जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!