कर्नाटक में कल होगा कैबिनेट विस्तार, मंत्रियों के विभागों का भी हो सकता है बंटवारा

Edited By Updated: 26 May, 2023 08:01 PM

cabinet expansion will take place in karnataka tomorrow

कर्नाटक के मंत्री के एच मुनियप्पा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार शनिवार दोपहर को होगा और विभागों का बंटवारा भी शाम तक हो जाएगा

नेशनल डेस्कः कर्नाटक के मंत्री के एच मुनियप्पा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार शनिवार दोपहर को होगा और विभागों का बंटवारा भी शाम तक हो जाएगा। मुनियप्पा ने यह भी कहा कि चार या पांच मंत्री पदों को छोड़कर शेष पदों को एक ही दिन भर दिया जाएगा। मंत्री के अनुसार, मंत्रिमंडल में वरिष्ठ और युवा नेताओं का संयोजन होगा। मुनियप्पा ने नई दिल्ली से लौटने के बाद कहा, ‘‘कल, मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। समय भी निर्धारित हो गया है। यह कल दोपहर होगा। अधिकांश पद भरे जाएंगे।''

यह पूछे जाने पर कि कितने मंत्री पद भरे जाएंगे, उन्होंने कहा, ‘‘चार या पांच मंत्री पदों को छोड़कर बाकी सभी को भरा जाएगा।'' यह पूछे जाने पर कि क्या वरिष्ठ नेताओं ने मंत्री पद को लेकर पार्टी आलाकमान के समक्ष कोई मांग रखी है, मुनियप्पा ने कहा कि इस समय कुछ भी कहना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, हमें वरिष्ठों के साथ-साथ युवा लोगों की भी जरूरत है। हमें दोनों का संतुलन बनाने की जरूरत है।''

विभागों के बारे में मंत्री ने कहा कि इसे अभी तय नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘विभाग कल तय किए जाएंगे। शनिवार शाम तक विभागों की घोषणा की जानी है।'' देवनहल्ली के विधायक मुनियप्पा पूर्व केंद्रीय मंत्री और सात बार लोकसभा सदस्य रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के साथ 20 मई को कर्नाटक के मंत्री के रूप में शपथ ली थी। राज्य में 34 मंत्री हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार सहित अब तक 10 मंत्री पद भरे जा चुके हैं, जबकि 24 पद खाली हैं। शपथ लेने वालों में सिद्धरमैया और शिवकुमार के अलावा डॉ जी परमेश्वर, मुनियप्पा, के जे जॉर्ज, एम बी पाटिल, सतीश जारकीहोली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियंक खरगे, रामलिंगा रेड्डी और बी जेड जमीर अहमद खान शामिल हैं। मंत्री बनाए जाने के लिए जोरदार लॉबिंग की गई है और अपनी दावेदारी के लिए कई उम्मीदवारों ने दिल्ली में डेरा डाला है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!