अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Updated: 19 May, 2025 09:44 AM

car went out of control and fell into the river 5 people died on the spot

महाराष्ट्र से एक दुखद खबर सामने आई है। मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर जगबूदी नदी में जा गिरी। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका...

नेशनल डेस्क. महाराष्ट्र से एक दुखद खबर सामने आई है। मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर जगबूदी नदी में जा गिरी। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग मुंबई से देवरुख की ओर जा रहे थे। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना किस कारण से हुई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच गई है और मामले की विस्तृत जांच कर रही है। मृतकों की पहचान और अन्य जानकारियां अभी आनी बाकी हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!