Edited By Harman Kaur,Updated: 30 Aug, 2025 06:31 PM

आजकल डिजिटल पेमेंट्स का चलन बढ़ चुका है, लेकिन कुछ लोग अब भी कैश रखना पसंद करते हैं। हालांकि, घर में कितना कैश रखना कानूनी तौर पर सही है, यह एक अहम सवाल बन चुका है। क्या घर में कैश रखने की कोई लिमिट है? आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
नेशनल डेस्क: आजकल डिजिटल पेमेंट्स का चलन बढ़ चुका है, लेकिन कुछ लोग अब भी कैश रखना पसंद करते हैं। हालांकि, घर में कितना कैश रखना कानूनी तौर पर सही है, यह एक अहम सवाल बन चुका है। क्या घर में कैश रखने की कोई लिमिट है? आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
आधिकारिक तौर पर, घर में कैश रखने की कोई विशेष लिमिट नहीं है। आप अपनी जरूरतों के हिसाब से जितना चाहें उतना कैश रख सकते हैं। हालांकि, अगर आपके पास बड़ी राशि है और आपने इसे सही तरीके से घोषित नहीं किया, तो यह आयकर या मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच का कारण बन सकता है।
क्या है आयकर और मनी लॉन्ड्रिंग का नियम?
अगर आप लाखों या करोड़ों रुपए घर में रखते हैं, तो यह आयकर विभाग के लिए सवाल खड़ा कर सकता है। यदि आपने इन पैसों का सोर्स या आय घोषित नहीं किया, तो इसे काले धन के रूप में देखा जा सकता है। इस स्थिति में आयकर विभाग के द्वारा जांच शुरू हो सकती है।
कानूनी कार्रवाई और सजा
अगर आपने घर में रखी नकदी की राशि का सही तरीके से स्रोत घोषित नहीं किया, तो कानूनी कार्रवाई हो सकती है। यह आयकर विभाग के द्वारा संदिग्ध लेन-देन के रूप में देखी जा सकती है। सही प्रमाण देने पर कोई परेशानी नहीं होगी, लेकिन अगर आप प्रमाण नहीं दे पाए तो जुर्माना या टैक्स लग सकता है।
क्या हो सकती है सजा?
बहुत ज्यादा कैश रखने की स्थिति में अगर आप प्रमाण नहीं दे पाते, तो जुर्माना और टैक्स का भुगतान करना पड़ सकता है। कुछ मामलों में तो जेल की सजा भी हो सकती है। इसलिए, किसी भी स्थिति में कैश की सही जानकारी और प्रमाण जरूर रखना चाहिए।