दिल्ली को स्वच्छ बनाने के लिए CM रेखा गुप्ता का विशेष सफाई अभियान, बेहतरीन सफाई करने वालों को मिलेगा ईनाम

Edited By Updated: 29 Jul, 2025 08:04 PM

cm rekha gupta s special cleanliness drive to make delhi clean

दिल्ली की सड़कों और गलियों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में एक विशेष सफाई अभियान की घोषणा की। अभियान के तहत हर दिन अलग-अलग लक्ष्यों के साथ सफाई कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने...

नई दिल्ली – दिल्ली की सड़कों और गलियों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में एक विशेष सफाई अभियान की घोषणा की। अभियान के तहत हर दिन अलग-अलग लक्ष्यों के साथ सफाई कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग सामंजस्य के साथ मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं।

रेखा गुप्ता ने बताया कि इस अभियान के तहत "मेरी दिल्ली, मेरी जिम्मेदारी" नारे को साकार किया जाएगा, जिसमें सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सरकारी एजेंसियों को साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा अब दिल्ली का स्वर्णिम अध्याय लिखने का समय आ गया है।

सफाई अभियान की प्रमुख घोषणाएं
- पहले दो दिन सभी सरकारी कार्यालयों की सफाई की जाएगी।
- हर शनिवार और रविवार, अनधिकृत कॉलोनियों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
- हर गुरुवार, यमुना नदी के घाटों की सफाई की जाएगी।
- 29-30 अगस्त को, रिंग रोड की सफाई और मरम्मत का कार्य किया जाएगा।

बेहतरीन सफाई करने वालों को मिलेगा ईनाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतरीन सफाई कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। सफाई अभियान में दो को 15 लाख और तीन को 10 लाख रुपया दिया जाएगा। इस प्रकार आरडब्ल्यूए को 25 लाख रुपये मिलेंगे। इसके साथ जो वार्ड सबसे स्वच्छ होगा उसे 50 लाख और जो विधानसभा साफ होगी उसे विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ रुपये का फंड दिया जाएगा।

पिछली सरकारों पर साधा निशाना

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले दिल्ली की छवि गंदगी और अव्यवस्था की हुआ करती थी। लेकिन अब प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में चल रही "ट्रिपल इंजन सरकार" (केंद्र, राज्य और निगम) मिलकर तेज़ी से काम कर रही है। उन्होंने कहा, "हमें एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चलना होगा, तभी दिल्ली को कूड़े और अव्यवस्था से पूरी तरह मुक्त किया जा सकेगा।"

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!